ePaper

नरेंद्र मोदी के काम और नीतीश कुमार के नाम पर बिहार में मांगेंगे वोट : सुशील मोदी

Updated at : 04 Jun 2018 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के काम और नीतीश कुमार के नाम पर बिहार में मांगेंगे वोट : सुशील मोदी

नयी दिल्ली : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता हैं और एनडीए 2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर वोट मांगेगी. उनका यह बयान जदयू की तरफ से नीतीश को बिहार में भाजपा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता हैं और एनडीए 2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर वोट मांगेगी. उनका यह बयान जदयू की तरफ से नीतीश को बिहार में भाजपा नेतृत्व वाले राजग के चेहरे के तौर पर पेश करने की मांग करने के एक दिन बाद आया है.

एक आधिकारिक कार्यक्रम के लिए दिल्ली आये भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें जदयू के रुख में कोई विरोधाभास नहीं दिखता. क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश पहले भी जब वह भाजपा के सहयोगी थे, राजग के नेता रहे हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं जबकि नीतीश कुमार बिहार में नेता हैं. इसलिए बिहार में हमें जो वोट मिलेंगे वे नरेंद्र मोदी के नाम पर और नीतीश कुमार के कामों के नाम पर मिलेंगे. मुझे यहां कोई विरोधाभास नहीं दिखता. नीतीश बिहार में (हमारा) चेहरा हैं, जबकि नरेंद्र मोदी देश में प्रधानमंत्री पद का चेहरा है.’

उपमुख्यमंत्री हालांकि बिहार में राजग के चार घटक दलों में 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे के बारे में पूछा गया सवाल टाल गये. इन दलों में रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा, उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली आरएलएसपी के अलावा जदयू एवं भाजपा शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर फैसला सही समय पर लिया जायेगा.

सुशील मोदी ने दावा किया कि बिहार में राजग 2019 में लोकसभा की सभी 40 सीटें जीतेगी क्योंकि नीतीश के राजद-कांग्रेस गठबंधन को छोड़कर राजग में शामिल होने से विपक्षी गठबंधन कमजोर हुआ है और 70 प्रतिशत मतदाता सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ हैं.

ये भी पढ़ें… मिशन 2019 : सीट बंटवारे पर NDA में खींचतान शुरू, बिहार में अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश तेज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन