ePaper

बिहार की रहने वाली गर्भवती महिला से गुड़गांव में गैंगरेप, ऑटो चालक ने 2 साथियों संग मिल वारदात को दिया अंजाम

Updated at : 27 May 2018 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार की रहने वाली गर्भवती महिला से गुड़गांव में गैंगरेप, ऑटो चालक ने 2 साथियों संग मिल वारदात को दिया अंजाम

गुड़गांव : गुड़गांव के मानेसर में 23 वर्षीय एक गर्भवती युवती से कथित तौर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आज बताया कि एक ऑटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि यह घटना 21 मई की है जब छह माह की गर्भवती […]

विज्ञापन

गुड़गांव : गुड़गांव के मानेसर में 23 वर्षीय एक गर्भवती युवती से कथित तौर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आज बताया कि एक ऑटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि यह घटना 21 मई की है जब छह माह की गर्भवती पीड़िता नियमित जांच के लिए अपने पति के साथ साइकिल से एक अस्पताल जा रही थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से घर लौटते वक्त महिला ने साइकिल पर असहज महसूस करने की बात कही, तो उसके पति ने उसे ऑटो से घर पहुंचने के लिए कहा. अधिकारी ने बताया कि महिला के मुताबिक ऑटो में सवार होने के बाद ऑटो चालक ने उसे पानी पीने को दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गयी और बाद में तीन लोगों ने उससे बलात्कार किया.

पीड़िता और उसके पति ने घटना के चार दिन बाद शिकायत दर्ज करायी. पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और मानेसर में अपने पति के साथ रहती है. उनका एक बेटा भी है. अधिकारियों ने बताया, मानेसर के महिला पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि भ्रूण की स्थिति स्थिर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन