ePaper

प्रभात खबर ने 26 महिलाओं को अपराजिता सम्मान से नवाजा, कवियित्रियों की रचनाओं ने बांधा समा

Updated at : 26 May 2018 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर ने 26 महिलाओं को अपराजिता सम्मान से नवाजा, कवियित्रियों की रचनाओं ने बांधा समा

पटना : समाज में अपने काम से अपना व बिहार का नाम रोशन करने वाली 26 महिलाओं को प्रभात खबर ने अपराजिता सम्मान से नवाजा. इन नारी शक्तियों को यह सम्मान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधान परिषद उपाध्यक्ष हारून रशीद, मेयर सीता साहू और लेखिका उषा किरण खान के हाथाें दिया गया. इससे पूर्व राजस्थान से […]

विज्ञापन

पटना : समाज में अपने काम से अपना व बिहार का नाम रोशन करने वाली 26 महिलाओं को प्रभात खबर ने अपराजिता सम्मान से नवाजा. इन नारी शक्तियों को यह सम्मान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधान परिषद उपाध्यक्ष हारून रशीद, मेयर सीता साहू और लेखिका उषा किरण खान के हाथाें दिया गया. इससे पूर्व राजस्थान से आये ग्रुप ने शानदार कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं. इसके बाद देर रात तक देश की जानी-मानी कवियित्रियों ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया. पटनावासियों ने कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया.

गांधी मैदान स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शनिवार शाम सम्मान समारोह का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधान परिषद उपाध्यक्ष हारून रशीद, मेयर सीता साहू, लेखिका उषा किरण खान, प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी व एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट विजय बहादुर ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में आये अतिथियों ने प्रभात खबर की इस पहल की खुले कंठ से प्रशंसा की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम होने की उम्मीद जतायी. बता दें कि प्रभात खबर ने पूरे बिहार में इससे पूर्व 25 जिलों में इस तरह का अपराजिता सम्मान समारोह आयोजित कर चुका है. इस मौके पर प्रभात खबर पटना के स्थानीय संपादक सचिन शर्मा, बिहार हेड अजय कुमार, बिजनेस हेड (बिहार) चेतन आनंद सहित प्रभात खबर परिवार के तमाम सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन