हार्ट का इलाज कराने आज मुंबई जायेंगे लालू प्रसाद, एशियन हार्ट हॉस्पिटल में पहले भी करा चुके हैं इलाज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद इलाज के लिए सोमवार को मुंबई रवाना होंगे.हालांकि, डॉक्टरों की सलाह पर उनकी यात्रा की तिथि में परिवर्तन भी हो सकता है. संभावना है कि वह स्पाइस जेट की शाम 7:45 बजे की फ्लाइट एसजे 377 से मुंबई जायेंगे. मुंबई में वह एशियन हार्ट हॉस्पिटल में अपने हार्ट का […]
विज्ञापन
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद इलाज के लिए सोमवार को मुंबई रवाना होंगे.हालांकि, डॉक्टरों की सलाह पर उनकी यात्रा की तिथि में परिवर्तन भी हो सकता है. संभावना है कि वह स्पाइस जेट की शाम 7:45 बजे की फ्लाइट एसजे 377 से मुंबई जायेंगे. मुंबई में वह एशियन हार्ट हॉस्पिटल में अपने हार्ट का इलाज करायेंगे. यहां पहले भी उनका इलाज हो चुका है.
यहां इलाज कराने के बाद वह किडनी के इलाज के लिए बेंगलुरु के ग्लोबल हॉस्पिटल में जायेंगे. शनिवार को लालू प्रसाद को सीने में दर्द, चक्कर आने और घबराहट होने पर पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था. वह करीब एक घंटा तक यहां भर्ती रहे. यहां उनकी कई तरह की जांच करायी गयी. सोमवार को जांच रिपोर्ट आ जायेगी. मालूम हो कि 11 मई को झारखंड हाईकोर्ट ने इलाज के लिए लालू प्रसाद की 42 दिनों औपबंधिक जमानत मंजूर की थी. 16 मई पर वह जेल से बाहर आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










