पटना : अज्ञात अपराधियों ने घर से युवती का किया अपहरण, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-30 को जाम कर की आगजनी, वीडियो

मनेर : क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव में बीती रात कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा घर से ही एक युवती का अपहरण किये जाने से मामला प्रकाश में आया है. अज्ञात अपराधियों द्वारा युवती का अपहरण किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह आगजनी कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस […]
मनेर : क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव में बीती रात कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा घर से ही एक युवती का अपहरण किये जाने से मामला प्रकाश में आया है. अज्ञात अपराधियों द्वारा युवती का अपहरण किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह आगजनी कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये अपहृता की तलाश करने में जुटी है. घटना मनेर के ब्रह्मचारी गांव की है.
जानकारी के मुताबिक, मनेर के ब्रह्मचारी गांव में बीती रात कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा घर से ही एक युवती की जबरन अपहरण किये जाने से मामला प्रकाश में आया है. अपहरण की मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह आगजनी कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को जाम कर दिया. सड़क जाम होने कारण लोगों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर अपहृता की तलाश में जुटी है. वहीं, घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर रही.
आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एनएच-30 को जाम किये जाने के कारण सड़क के दोनों ओर बड़े और छोटे वाहनों की लंबी कतार लगी रही. इस दौरान ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह 4 बजे लेकर 10 बजे तक राजमार्ग को जाम रखा. पुलिस और समाजसेवियों के समझने बुझाने व काफी मशक्कत के बाद लोग सड़क से हटे. तब जाकर सड़क पर यातायात बहाल हुआ. वहीं, मनेर पुलिस ने बताया मामले की जांच के साथ ही युवती के बरामदगी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी करने में जुटी हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




