ePaper

बिहार : कोर्ट से मदद नहीं तो सरकार एससी-एसटी एक्ट के लिए लायेगी अध्यादेश : सुशील मोदी

Updated at : 14 Apr 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : कोर्ट से मदद नहीं तो सरकार एससी-एसटी एक्ट के लिए लायेगी अध्यादेश : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार किसी भी हालत में एससी एसटी एक्ट को शिथिल नहीं होने देगी. सुप्रीम कोर्ट से मदद नहीं मिली तो सरकार अध्यादेश लाकर इसे मजबूत बनाये रखेगी. आरक्षण एससी एसटी और गरीबों का हथियार है. इसे कोई छीन नहीं नहीं सकता. वे शुक्रवार को […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार किसी भी हालत में एससी एसटी एक्ट को शिथिल नहीं होने देगी. सुप्रीम कोर्ट से मदद नहीं मिली तो सरकार अध्यादेश लाकर इसे मजबूत बनाये रखेगी.
आरक्षण एससी एसटी और गरीबों का हथियार है. इसे कोई छीन नहीं नहीं सकता. वे शुक्रवार को आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे.
कार्यक्रम को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव सहित मंत्री नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय क प्रेम कुमार सांसद जनक चमार ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष सुबोध पासवान ने की. केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आरक्षण कभी नहीं हटेगा. मोदी सरकार व भाजपा इसके लिए चट्टान की तरह खड़ी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन