ePaper

मांझी बोले- मुझे सीएम इसलिए बनाया कि मैं छोटी जाति का हूं, जब चाहे तब...

Updated at : 07 Apr 2018 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
मांझी बोले- मुझे सीएम इसलिए बनाया कि मैं छोटी जाति का हूं, जब चाहे तब...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. मांझी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि नीतीश कुमार बड़े विद्वान बन रहे हैं. लेकिन जन उपयोगी बात दूसरे लोग भी सोच सकता है, हो सकता है […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. मांझी ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि नीतीश कुमार बड़े विद्वान बन रहे हैं. लेकिन जन उपयोगी बात दूसरे लोग भी सोच सकता है, हो सकता है नीतीश कुमार ने मुझे सीएम इसलिए बनाया हो कि मुसहर जाति का है, जब चाहेंगे इनको निकाल देंगे, लेकिन हम कमजोर नहीं थे, इसलिए मैंने जनहित में 34 फैसले लिए.

मांझी ने कहा कि ताड़ी एक नेचुरल जूस है, इस पर शराब की तरह रोक गलत है, हमारी सरकार बनने पर आधा बोतल शराब मामले में पकड़े गये लोग रिहा किये जायेंगे, जब शराब चूहे पी रहे हैं, तो गरीबों को जेल क्यों भेजा जा रहा है. मांझी ने कहा कि बिहार में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ है. डीजीपी को ज्ञापन देने का नौटंकी कर रही है भाजपा, नीतीश कुमार भी भाजपा से डरे हुए हैं और अपनी कुर्सी बचा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-
DGP से भाजपा नेताओं की मुलाकात पर राजनीति तेज, बयानबाजी का दौर जारी, जानें किसने क्या कहा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन