सीएम नीतीश ने पटना के एक दरगाह में चढ़ाई चादर, मांगी अमन चैन की दुआ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2018 4:38 PM

विज्ञापन

पटना:बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना सिटी के मित्तन घाटस्थित प्रख्यात सूफी संत हजरत मखदूम शाह मुनइम पाक के 254वें सालाना उर्स में भाग लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजरत मखदूम शाह मुनइम पाक के मजार पर चादरपोशी कीऔर प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं भी मांगी. इस मौके पर वहां मौजूद […]

विज्ञापन

पटना:बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना सिटी के मित्तन घाटस्थित प्रख्यात सूफी संत हजरत मखदूम शाह मुनइम पाक के 254वें सालाना उर्स में भाग लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजरत मखदूम शाह मुनइम पाक के मजार पर चादरपोशी कीऔर प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं भी मांगी. इस मौके पर वहां मौजूद मौलाना ने उनकी तरफ से दुआ मांगते हुए कहा कि मुख्यमंत्रीनीतीशकुमार चाहते हैं कि उनका आदर्श और मजबूत व सशक्त हो. साथ ही इनके बाजू मजबूत हो, ताकि ये सेवा को सही भाव से कर सकें. मौलाना ने दुआ करते हुए कहा कि बिहार शांत हो.

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ऐसे वक्त पर चादरपोशी के लिए गये जब बिहार के कई राज्यों मेंउपद्रवजैसेहालात पैदा होने की खबरेंमिल रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहां बैठ सूफी संगीत का भी आनंद उठाया. इस मौके पर पूर्व मंत्रीएवंजदयू नेता अशोक चौधरी के अलावे बिहार सरकार के कई आला अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान मित्तन घाट परिसर में चल रहे कव्वाली में भी शिरकत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन