टेंशन नहीं लेने का! अब स्टेशन से घर तक आपको छोड़ेगा कैब

पटना : रेल यात्रियों को घर से स्टेशन व स्टेशन से घर आने-जाने में काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा था. अब इस जद्दोजहद को आईआरसीटीसी ने खत्म कर दिया है. आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों की समस्या सुलझाते हुए कैब एजेंसी ओला से समझौता किया है. इस समझौता के तहत रेल यात्री आइआरसीटीसी के वेबसाइट और […]
पटना : रेल यात्रियों को घर से स्टेशन व स्टेशन से घर आने-जाने में काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा था. अब इस जद्दोजहद को आईआरसीटीसी ने खत्म कर दिया है. आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों की समस्या सुलझाते हुए कैब एजेंसी ओला से समझौता किया है. इस समझौता के तहत रेल यात्री आइआरसीटीसी के वेबसाइट और कनेक्ट नामक मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन कैब की बुकिंग करा सकते है. यह सेवा लागू कर दी गयी है. आईआरसीटी के अधिकारी ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत छह माह के लिए समझौता किया गया. प्रोजेक्ट सफल रहा, तो और फीचर जोड़ते हुए अंतिम रूम से लागू कर दिया जायेगा.
कैब बुकिंग की यह होगी प्रक्रिया: आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा. इसके बाद वेबसाइट की पेज खुलेगा. इसके बाद टूरिज्म सर्विस पर जाकर क्लिक करेंगे, तो कैब ऑप्सन आयेगा. कैब पर क्लिक करने के बाद बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. फिर रेल यात्री अपने मनपसंद वाहन और स्टेशन चयनित कर कैब की बुकिंग सुनिश्चित कर गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंच सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




