बिहार : संपत्ति बनाने वालों को जनता सिखायेगी सबक : सुशील मोदी
Updated at : 07 Mar 2018 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के शासन में लाखों लोगों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ा. लेकिन एक परिवार की संपत्ति अरबों में पहुंच गयी. उन्होंने न छह महीने पहले गांधी मैदान की रैली में भ्रष्टाचार के आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया और […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के शासन में लाखों लोगों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ा.
लेकिन एक परिवार की संपत्ति अरबों में पहुंच गयी. उन्होंने न छह महीने पहले गांधी मैदान की रैली में भ्रष्टाचार के आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया और न ही हाल की न्याययात्रा में. राजनीति को संपत्ति बनाने का जरिया बनाने वालों को जनता सबक सिखायेगी.
मोदी ने त्रिपुरा के मनोनीत मुख्यमंत्री बिपल्व देब और उपमुख्यमंत्री मनोनीत विष्णु देबवर्मा को शुभकामनाएं दीं. मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि शरद यादव आज राबड़ी देवी का नेतृत्व स्वीकार कर उन्हीं के स्तर के बेबुनियाद आरोप सरकार पर लगाते हुए खुद हास्यास्पद हो गये हैं. अब उनका समाजवाद लालू, राबड़ी व तेजस्वी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




