ePaper

बिहार : शराब माफिया के तरफदारों को बदलाव दिखायी नहीं पड़ता: सुशील मोदी

Updated at : 06 Mar 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : शराब माफिया के तरफदारों को बदलाव दिखायी नहीं पड़ता:  सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि शराबबंदी से सड़क दुर्घटनाओं में 20 फीसदी की कमी हुई. दही,पनीर जैसे दुग्ध उत्पाद की खपत 400 फीसदी तक बढ़ने से पशुपालकों की आमदनी बढ़ी और अब 58 फीसदी महिलाएं खुशहाल महसूस कर रही हैं. शराबखोरी से पीड़ित सभी परिवारों की कुल सालाना […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि शराबबंदी से सड़क दुर्घटनाओं में 20 फीसदी की कमी हुई. दही,पनीर जैसे दुग्ध उत्पाद की खपत 400 फीसदी तक बढ़ने से पशुपालकों की आमदनी बढ़ी और अब 58 फीसदी महिलाएं खुशहाल महसूस कर रही हैं. शराबखोरी से पीड़ित सभी परिवारों की कुल सालाना बचत 5280 करोड़ रुपये तक हो गयी. राज्य में हर तरफ बदलाव हो रहा है, लेकिन शराब माफिया की तरफदारी करने वालों को ये बदलाव दिखायी नहीं पड़ते.
श्री मोदी ने दूसरे ट्वीट में कहा है कि दो दिन बाद ही सही राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में भाजपा की सफलता और कांग्रेस की पराजय स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के संसदीय उपचुनाव में सपा-बसपा को बिना मांगे समर्थन देने की घोषणा कर दी. बिहार में 4 विधान पार्षदों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गयी.
श्री मोदी ने कहा कि जिन वामपंथियों ने 1962 में नेहरू का साथ देने के बजाय चीनी आक्रमण का समर्थन किया था और जेएनयू समेत कई विश्वविद्यालयों में पृथकतावादी ताकतों को बढ़ावा देकर राष्ट्रीयता की भावना को चोट पहुंचायी. उनकी त्रिपुरा से विदाई पर जयराम रमेश का विलाप कांग्रेस की हताशा जाहिर करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन