छात्र संघ चुनाव : सील हो रहे थे बॉक्स, फर्जी वोटिंग की उड़ी अफवाह, बाहर मारपीट, बम फोड़ा

वाणिज्य महाविद्यालय में पुलिस के सामने होती रही मारपीट पटना : पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में वोटिंग समाप्त होने के बाद वाणिज्य महाविद्यालय में जम कर हंगामा हुआ. एबीवीपी छोड़ कर सभी छात्र संगठन एक जुट होकर हंगामा कर वाणिज्य महाविद्यालय के वोट को रद्द कराने की मांग करने लगे. काफी देर तक हंगामा […]
वाणिज्य महाविद्यालय में पुलिस के सामने होती रही मारपीट
यह केवल अफवाह है. वहीं इससे पहले हंगामा करने के दौरान छात्रों ने कॉलेज पर रोड़ेबाजी भी की. वहीं बाहर में हंगामा कर दो गुट आपस में भीड़ भी गयी. पहले एक गुट ने दूसरे गुट के एक छात्र का सर फोड़ दिया. वहीं इसके बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया. इसके तुरंत बाद इकबाल हॉस्टल के ग्रुप ने छात्र नेता चिराग आर्यन और विशाल पर टूट पड़े और जम कर मारपीट की. इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही. एक गुट ने इकबाल हॉस्टल के एक छात्र का सर फोड़ दिया. इसके बाद माहौल बिल्कुल ही तनाव पूर्ण है. एसडीएम भावेश चंद्र मिश्रा और डीएसपी एसए हासमी ने मोर्चा संभाला. इसके बाद कैंपस खाली करा कर मत पेटी को मतगणना स्थल पर भेजा गया. सभी अधिकारियों के जाने के बाद कैंपस में कुछ असामाजिक तत्वों ने बम फोड़ा. लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की. कैंपस में इकबाल और मिटों हॉस्टल के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस बल को कैंपस में तैनात कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




