पटना विश्वविद्यालय चुनाव: मतदान समाप्त, आज ही आएगा फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2018 8:26 AM
पटना : पांच साल बाद एक बार फिर पटना विश्वविद्यालय शनिवार को छात्र संघ चुनाव के लिए तैयार हो चुका है. छात्र संघ का ताज किसके सिर सजेगा यह आज ही पता चल जाएगा. सुबह आठ से 2 बजे तक वोट डाले गये. काउंटिंग अब से थोड़ी देर बाद 3:30 बजे से शुरू होगी, जो […]
पटना : पांच साल बाद एक बार फिर पटना विश्वविद्यालय शनिवार को छात्र संघ चुनाव के लिए तैयार हो चुका है. छात्र संघ का ताज किसके सिर सजेगा यह आज ही पता चल जाएगा. सुबह आठ से 2 बजे तक वोट डाले गये. काउंटिंग अब से थोड़ी देर बाद 3:30 बजे से शुरू होगी, जो रात 10 बजे तक चलेगी. वोट डालने के लिए सुबह से ही छात्र कतार में खड़े नजर आये. इस चुनाव से छात्र खुश हैं.
छात्र संघ चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे. बूथों पर बैलेट बॉक्स व बैलेट पेपर शुक्रवार को ही पहुंचा दिये गये थे. सभी कॉलेजों व फैकल्टी को चुनाव बूथों की जिम्मेदारी दी गयी. प्राचार्य कॉलेज में चुनाव पदाधिकारी. वहीं हर बूथ पर शिक्षकों और कुछ कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया. 46 बूथों पर करीब 250 से अधिक शिक्षकों को विभिन्न कार्यों में लगाया गया. उन्हें शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गयी.
मतदान के बाद सभी छात्र संगठनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.
बूथों के पास धारा 144 लागू
पटना विवि में छात्र संघ चुनाव के लिए जहां बूथ बनाये गये थे वहां किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो पाया. सिर्फ आईकार्ड या प्राचार्य द्वारा जारी पत्र पर ही संबंधित छात्र वोट दे पाये. बूथों के पास धारा 144 लागू था और उसके इर्द-गिर्द जमावड़ा नजर नहीं आया. विवि की टीम बूथों का दौरा करते दिखी. स्वयं कुलपति रास बिहारी सिंह अधिकारियों के साथ विभिन्न बूथों पर घूमे. इसके अतिरिक्त चुनाव पदाधिकारियों की टीम ने भी दौरा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










