नीतीश को लुटियन्स दिल्ली में मिला आलीशान बंगला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2018 10:44 PM
नयी दिल्ली : राजद और कांग्रेस के साथ रिश्ते तोड़कर सत्तारूढ़ राजग में शामिल होने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लुटियन्स दिल्ली में एक आलीशान बंगला आवंटित किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने जदयू अध्यक्ष को 6 के कामराज मार्ग पर बंगला आवंटित किया […]
नयी दिल्ली : राजद और कांग्रेस के साथ रिश्ते तोड़कर सत्तारूढ़ राजग में शामिल होने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लुटियन्स दिल्ली में एक आलीशान बंगला आवंटित किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने जदयू अध्यक्ष को 6 के कामराज मार्ग पर बंगला आवंटित किया है.
अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हर राज्य के लिए बंगलों का एक कोटा है और उसके आधार पर मुख्यमंत्री के नाते नीतीश को आवास दिया गया है. साल 2001 से 2004 तक राजग सरकार में रेल मंत्री रहते अपने कार्यकाल में नीतीश यहां अकबर रोड पर एक बड़े बंगले में रहते थे.
ये भी पढ़ें…शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने राजनीतिक विकल्प को लेकर कही ये बड़ी बात, पढ़ें…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










