बिहार में अपराधियों का ताडंव, 24 घंटे में हत्या की चार वारदातों से सनसनी

Updated at : 28 Jan 2018 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अपराधियों का ताडंव, 24 घंटे में हत्या की चार वारदातों से सनसनी

पटना : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलगजगहों में हत्या कीचार वारदातों को अंजाम दियाहै. हत्या की इन वारदातों में एक महिला भी अपराधियों की गोलियों का निशाना बनी. हत्या की इनचार वारदातोंसे सनसनी फैल गयी है औरएकबार फिर से सूबेमें कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. ये […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलगजगहों में हत्या कीचार वारदातों को अंजाम दियाहै. हत्या की इन वारदातों में एक महिला भी अपराधियों की गोलियों का निशाना बनी. हत्या की इनचार वारदातोंसे सनसनी फैल गयी है औरएकबार फिर से सूबेमें कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. ये चार वारदातें बिहार के समस्तीपुर, लखीसराय, वैशाली और बेगूसराय जिले में हुईं.

लखीसराय : रिटायर्ड फौजी को गोलियों से भूना
बिहार के लखीसराय में अपराधियों ने एक रिटायर्ड फौजी को गालियों से भून डालाहै. मृतक रामविलास यादव फौज से रिटायर होने के बाद आईसीआईसीआई बैंक की लखीसराय में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे. जिले के चानन थाना क्षेत्र के लाखोचक पंचायत के सिंहचक गांव निवासी रामविलास यादव की हत्या लखीसराय थाना क्षेत्र के खगौर में शनिवार की देर रात कर दी गयी. अपराधियों के रामविलास यादव के शरीर में आधा दर्जन गोली मारी है. परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने रामविलास यादव को घर से बुलाकर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के बाद खिचड़ी खिलाकर उसके शरीर पर ताबड़तोड़ छह गोलियां दाग दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से परिवार वाले दहशत में हैं. हत्या किसने और क्यों कि इसकी जानकारी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं मिल रही है. हालांकि पुलिस ने घटना के बाद रात में ही दो लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है.

हाजीपुर: मठ के साधु की गोली मारकर हत्या
वहीं हत्या कीएकऔर वारदात वैशाली जिले में हुई जहां राघोपुर थाना क्षेत्र के मिरमपुर रामजानकी मठ के साधु की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गोलीबारी की इस घटना में एक अन्य शख्स घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर ले जाया गया है. घायल शख्स को गंभीर अवस्था मे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इस घटना के बारे में अभी तक कोई ठोस कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस के मुताबिक मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा. हत्या की इस वारदात के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल कायम है.

समस्तीपुर: मुखिया पुत्र की गोली मारकर हत्या
इससे पहले शनिवार की शाम को ही समस्तीपुर मेंबेखौफ अपराधियों ने मुखिया पुत्र की गोली मार कर सरेआम हत्या कर दी थी. पुलिस फिलहाल हत्या के इस मामले की जांच में जुटी है.

बेगूसराय : महिला की गोली मारकर हत्या

हत्या की चौथी घटना बेगूसराय की है. बेगूसराय के बलिया के बिशनपुर दियारा में अपराधियों ने एक महिला की घर से खींचने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गयी. महिला अपने मायके में ही रह रही थी. घटना बलिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर दियारा की है. जानकारी के मुताबिक रूपम देवी अपने घर में सोई हुई थीं इसी दौरान आधी रात के बाद अपराधी उसके घर में घुसे और खींचकर बाहर ले आये और करीब से गोली मार दी. गोली लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका का पति बाहर में मजदूरी का काम करता है. मृतका के तीन बच्चे भी हैं जो उसी के साथ ही रहते हैं. फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुट गई है. इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है.

सुशासन के दावों पर विपक्ष ने खड़ा किये सवाल
24 घंटे के दौरान हत्या की इन चार वारदातों ने सूबे के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर दिये हैं. विपक्ष ने भी हत्या की इन वारदातों के बाद सरकार और सुशासन के दावों पर सवाल खड़े किये हैं. हत्या की इन वारदातों के अलावा आरा और पटना में भी शनिवार को ही सरेआम अपराधियों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दे कर प्रशासन को खुली चुनौती दी.

ये भी पढ़ें…बिहार : छपरा में तिरंगे के नीचे अश्लील गानों पर बार बाला ने लगाये ठुमके, VIDEO वायरल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन