मुंबई पुलिस ने बिहार-बंगाल के चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद सामान दिखाते पुलिसकर्मी

Crime News: मुंबई पुलिस ने बिहार-बंगाल सीमा पर एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर घरों में सेंधमारी करने वाले अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. 10 दिनों तक बॉर्डर एरिया में गुप्त रूप से रहकर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 25 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया.

विज्ञापन

Crime News: मुंबई पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक इंटर-स्टेट गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह कार्रवाई एम.आर.ए. मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई. इस अभियान के तहत पुलिस की टीम करीब दस दिनों तक बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा के आसपास गुप्त रूप से डटी रही और पूरे मामले की जांच करती रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या-क्या बरामद हुआ

लंबी निगरानी और जांच के बाद पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उनके पास से लगभग 25 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है. बरामद सामान में सोना, चांदी, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं.

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि इस गिरोह का संबंध घरों में सेंधमारी के कई मामलों से है. अब तक सात चोरी की घटनाओं का खुलासा हो चुका है. ये सभी मामले मुंबई के अलग-अलग इलाकों से जुड़े बताए जा रहे हैं. आरोपी आम तौर पर रात के समय या उस वक्त चोरी करते थे जब घर में कोई मौजूद नहीं होता था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लंबे टाइम से एक्टिव था यह ग्रुप

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह काफी समय से एक्टिव था. गिरोह के सदस्य पहले इलाके की अच्छी तरह से रेकी करते थे और फिर मौका देखकर घरों में घुस जाते थे. कई बार वे ताला तोड़कर अंदर घुसते थे, तो कभी खिड़की या पीछे के रास्ते से घर में घुस जाते थे. चोरी के बाद वे सामान लेकर तुरंत शहर से बाहर निकल जाते थे.

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से आते थे. मुंबई जैसे बड़े शहर में चोरी करने के बाद वे अपने इलाके में लौट जाते थे और चोरी का सामान बेचकर पैसे बांट लेते थे.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है. उनसे गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: कुएं से मिली नाबालिग की लाश, गैंगरेप के आरोपों और पुलिस के दावों के बीच उलझी गुत्थी

दाखिल-खारिज के नाम पर मांगे थे 20 हजार, 6500 लेते रंगे हाथ धराए अफसर, गिरी गाज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन