पद्मावत : बिहार में भी प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय ने कहा तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय ने कहा: सिनेमाघरों में प्रदर्शन व तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई पटना : फिल्म पद्मावत को रिलीज करने के खिलाफ करणी सेना ने गुरुवार को राज्य के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन, हंगामा और तोड़फोड़ की. पटना समेत अधितकर जिलों में किसी सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन नहीं हुआ. इधर पुलिस मुख्यालय […]
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय ने कहा: सिनेमाघरों में प्रदर्शन व तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पटना : फिल्म पद्मावत को रिलीज करने के खिलाफ करणी सेना ने गुरुवार को राज्य के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन, हंगामा और तोड़फोड़ की. पटना समेत अधितकर जिलों में किसी सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन नहीं हुआ.
इधर पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि अगर करणी सेना या अन्य संगठनों के लोग इस फिल्म के प्रदर्शन में किसी तरह का बाधा उत्पन्न करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. एडीजी (मुख्यालय) संजीव कुमार सिंघल ने बताया कि इस मामले में सभी जिलों को कह दिया गया है कि किसी सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
साथ ही अगर कोई सिनेमा हॉल वाले फिल्म के प्रदर्शन के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग करते हैं तो उन्हें भी सभी तरह से सुरक्षा दी जायेगी. इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हर हाल में अनुपालन कराया जायेगा. इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










