भाषण के दौरान लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप का टूटा मंच, बाल-बाल बचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2018 4:56 PM
पटना : राजधानी पटना से सटे अथमलगोला धोकल राय के टोला में आज आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव को बाल-बाल बच गये. दरअसल, भाषण के दौरानही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव का मंच टूटगया.जिसके बाद मंच से सभी नेता गिर गये. […]
पटना : राजधानी पटना से सटे अथमलगोला धोकल राय के टोला में आज आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव को बाल-बाल बच गये. दरअसल, भाषण के दौरानही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव का मंच टूटगया.जिसके बाद मंच से सभी नेता गिर गये. हालांकि, तेजप्रताप यादव समेत मंच पर मौजूद सभी नेता हादसे में बाल-बाल बचगये.
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के लिए बना मंच उस वक्त टूट गया जब तेजप्रताप यादव के साथ अन्य नेता मंच परही मौजूद थे. कुछ ही देर में तेजप्रताप कार्यक्रम को संबोधित करनेवाले थे. मंच के टूटने के बाद अफरातफरी मच गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गिरे हुएअपने नेता को उठाया और पूछताछ की. हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आयी है. मंच को फिर से बनाने का काम जारी है और मंच बन जाने के बाद तेजप्रताप फिर से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें…तेजस्वीकेनेतृत्व में लड़ा जायेगा 2019 का चुनाव : रामचंद्र पूर्वे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










