सीएम नीतीश के आवास के बाहर खुद की फायरिंग में घायल हुआ सुरक्षाकर्मी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात गोरखा बटालियन का एक जवान शनिवार रात 11 बजे के आसपास एसएलआर से खुदकीफायरिंग में घायल होगया. जवान के सीने में गोली लगी है. पुलिस के अनुसार गोली दुर्घटनावश चली. घायल जवान की हालत चिंताजनक बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात गोरखा बटालियन का एक जवान शनिवार रात 11 बजे के आसपास एसएलआर से खुदकीफायरिंग में घायल होगया. जवान के सीने में गोली लगी है. पुलिस के अनुसार गोली दुर्घटनावश चली. घायल जवान की हालत चिंताजनक बनी हुई है.
जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त सीएम नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास में मौजूद थे. अचानक हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गयी और सीएम सुरक्षा में तैनात स्पेशल सेल का सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गये.गोली लगने के बाद गोरखा बटालियन का जवान पूजन गुरु घटना-स्थल पर ही गिर गया. जिसके बाद उसे तत्काल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका आपात स्थिति में ऑपरेशन किया गया.
घायल जवान केशरीर से गोली निकाल दी गयी है, लेकिन उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस उससे फिलहाल बयान नहीं ले सकी है. घटना के कारणों को लेकर स्थिति उसके बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. वैसे, घटना-स्थल पर मौजूद रहे अन्य सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने इसे दुर्घटना बताया है. हालांकि, आत्महत्या की कोशिश की भी चर्चा है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच जुटी है.वहीं इस घटना ने सीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










