ePaper

कोहरे की वजह से आज रद्द रहेंगी आठ ट्रेनें

Updated at : 27 Dec 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे की वजह से आज रद्द रहेंगी आठ ट्रेनें

पटना : हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में हुई बारिश से कोहरा व ठंड बढ़ने से बिहार आनेवाली ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है. कोहरे में की वजह से विजिविलिटी भी कम हो गयी. उत्तर भारत से आनेवाली ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं. पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर चलनेवाली ब्रह्मपुत्र मेल, मगध […]

विज्ञापन

पटना : हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में हुई बारिश से कोहरा व ठंड बढ़ने से बिहार आनेवाली ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है. कोहरे में की वजह से विजिविलिटी भी कम हो गयी. उत्तर भारत से आनेवाली ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं. पटना-मुगलसराय रेलखंड से होकर चलनेवाली ब्रह्मपुत्र मेल, मगध एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस 12-22 घंटे लेट चल कर पटना पहुंची. दिल्ली जानेवाली आधा दर्जन ट्रेनें पहले से ही रद्द कर दी गयी हैं. मंगलवार को हावड़ा से चलनेवाली 12331 अप हिमगिरी, 13049 अप हावड़ा-अमृतसर बनारस एक्सप्रेस, 13133 अप सियालदह-वाराणसी अपर इंडिया एक्सप्रेस, 13257 अप दानापुर-आनंद विहार जनसाधरण एक्सप्रेस, 15883 अप अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस बुधवार को पटना नहीं आयेंगी. वहीं, डाउन में आनेवाली 13120 डाउन आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस, 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन