ePaper

बिहार के सभी गांवों में इस साल के अंत तक पहुंचेगी बिजली : सुशील मोदी

Updated at : 19 Dec 2017 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के सभी गांवों में इस साल के अंत तक पहुंचेगी बिजली : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में आगामी 27 दिसंबर या इस साल के अंत तक बिजली पहुंचा दी जायेगी. जल के अभाव और प्रभाव वाले क्षेत्रों में कृषि वानिकी को लेकर आज यहां आयोजित दो दिवसीय एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सुशील […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में आगामी 27 दिसंबर या इस साल के अंत तक बिजली पहुंचा दी जायेगी. जल के अभाव और प्रभाव वाले क्षेत्रों में कृषि वानिकी को लेकर आज यहां आयोजित दो दिवसीय एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सुशील माेदी ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में आगामी 27 दिसंबर या इस साल के अंत तक बिजली पहुंचा दी जायेगी और करीब 10,000 टोलों को अगले साल के मई तक विद्युतीकृत कर दिया जायेगा.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो साल में बिजली के अलग फीडर से बिहार के किसान खेती करेंगे. डीजल मुक्त खेती से भी उनकी आमदनी बढ़ेगी. सुशील मोदी ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत इस अलग फीडर पर 6,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आयेगी.

ये भी पढ़ें…बिहार कैबिनेट का फैसला : 4257 गेस्ट टीचरों की नियुक्तिको मंजूरी, जानें…कितनी मिलेगी सैलरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन