ePaper

खुशखबरी : बिहार बोर्ड के छात्रों को मिलेगी हर माह छात्रवृत्ति, ...कौन होगा लाभान्वित और किसे कितना मिलेगा? जाने...

Updated at : 15 Dec 2017 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी : बिहार बोर्ड के छात्रों को मिलेगी हर माह छात्रवृत्ति, ...कौन होगा लाभान्वित और किसे कितना मिलेगा? जाने...

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद सत्र-2017 से मैट्रिक और इंटर के बोर्ड टॉपर को छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है. समिति के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक के टॉप टेन छात्रों को प्रतिमाह 1200 रुपये छात्रवृत्ति देने का निर्णय किया गया है. […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद सत्र-2017 से मैट्रिक और इंटर के बोर्ड टॉपर को छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है. समिति के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक के टॉप टेन छात्रों को प्रतिमाह 1200 रुपये छात्रवृत्ति देने का निर्णय किया गया है. वहीं, इंटर के टॉप फाइव छात्रों को तीन से पांच साल तक की कोई भी डिग्री कोर्स करने के लिए प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जायेगी.

छात्रवृत्ति योजना का नाम देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति रखा गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को आवेदन कर टॉपर छात्र योजना का लाभ लें सकेंगे. योजना की शुरुआत वर्ष 2017 से की जा रही है. वर्ष 2017 के इंटर और मैट्रिक के 44 टॉपरों को इसका लाभ नामांकन सत्र से मिलेगा. योजना की राशि प्रतिमाह की पहली तारीख को बच्चे के खाते में डाल दी जायेगी. इस राशि का उपयोग छात्र अपनी पढ़ाई के लिए कर सकेंगे.

अगले सत्र यानी वर्ष 2018 के टॉपर छात्रों में इंटर के पांच और मैट्रिक के दस टॉपरों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा. योजना की राशि आटीजीएस के माध्यम से दी जायेगी. टॉपर छात्रों को अपने संस्थान से फॉरवडिंग कराने के बाद बोर्ड में आवेदन प्रतिवर्ष करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन