पटना के होटल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, कदमकुआं इलाके में हड़कंप

Updated at : 02 Dec 2017 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
पटना के होटल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, कदमकुआं इलाके में हड़कंप

पटना : बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में महिला को चाकू से गोदकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना कदमकुआं इलाके में स्थित एक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में महिला को चाकू से गोदकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना कदमकुआं इलाके में स्थित एक होटल कीहै,जहां कमरे में सिर्फ खून और खून बिखरा पड़ा था. पुलिस होटल कर्मचारियों से पूछताछ करने के अलावा सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाल रही है.

बताया जा रहा है कि कदमकुआं स्थित होटल अप्सरा में बिहार के गोपालगंज निवासी भानु कुमार नामक युवक बीते एक सप्ताह से कमरा संख्या 405 में एक महिला के साथ रह रहा था.पुलिसकी मानें,तो शुक्रवार को युवक ने महिला को चाकू से गोदकर मार डाला और होटल छोड़कर फरार हो गया. पुलिस के अनुसार युवक ने बेरहमी से महिला के शरीर पर चाकू से वार किया है. घटना की सूचना पर आनन फानन में कदमकुआं पुलिस होटल पहुंची. होटल का कमरा संख्या 402 में खून बिखरा हुआ था. पुलिस ने तुरंत एफएसएल की टीम को बुलाया और मामले की तफ्तीश शुरू की. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चल रहा है कि युवक फर्जी पहचान पत्र पर होटल में कमरा बुक कराया था.

पुलिस होटल के मैनेजर से पूछताछ कर रही है. होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू सहित अन्य सामान जांच के लिए भेज दिया है. जिस महिला की हत्या हुई है होटल के रजिस्टर के मुताबिक वह भानू की पत्नी बतायी जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में हत्या के बाद भानु को जाते देखा गया है. फिलहाल पुलिस हत्या के सारे बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-
बिहार के पूर्णिया में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार की मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन