ट्वीट वार : अब जदयू प्रवक्ता ने लालू और तेजस्वी को बनाया निशाना

पटना : सूबे में चल रहे ट्वीट वार में जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह भी शामिल हो गये हैं. संजय सिंह ने ट्वीट कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिजनों पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने लगातार दो ट्वीट कर तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद को घेरा है. पहले ट्वीट में उन्होंने तेजस्वी […]
पटना : सूबे में चल रहे ट्वीट वार में जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह भी शामिल हो गये हैं. संजय सिंह ने ट्वीट कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिजनों पर सीधा निशाना साधा है. उन्होंने लगातार दो ट्वीट कर तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद को घेरा है.
पहले ट्वीट में उन्होंने तेजस्वी यादव को निशाना बनाते हुए मिट्टी घोटाले को लेकर लिखा है कि ”बोल तेजस्वी बोल, तूने ये क्या किया? पिता ने चारा खाया, तुम मिट्टी क्यों खा गये? बोल तेजस्वी बोल, तूने ये क्या किया?”
बोल तेजस्वी बोल, तूने ये क्या किया ? पिता ने चारा खाया , तुम मिटटी क्यों खा गए ? बोल तेजस्वी बोल , तूने ये क्या किया ?
— SanjaySinghJDU (@sanjaysinghjdu) December 1, 2017
वहीं, दूसरे ट्वीट में लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला और मिट्टी घोटाले का जिक्र करते हुए कहा है कि 15 हजार करोड़ की अकूत संपत्ति कमाने की बात कही है.
चारा घोटाला-950 करोड़
अलकतरा घोटाला –200 करोड़
मिटटी घोटाला -100 करोड़
अकूत सम्पति -15 हजार करोड़वाह लालू जी , कमाये तो आप ही है।
— SanjaySinghJDU (@sanjaysinghjdu) December 1, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










