ePaper

नीतीश सरकार पर लालू का एक और आरोप, कहा- किसने सील दी जुबान... कुछ बोलों?

Updated at : 29 Nov 2017 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश सरकार पर लालू का एक और आरोप, कहा- किसने सील दी जुबान... कुछ बोलों?

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर एक और बड़ा आरोप लगाया है. लालू यादव ने अपनेताजा ट्वीट में लिखा है कि बिहार में एक और करोड़ों का “डस्टबीन” महाघोटाला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का नाम लिये बिना उन्होंने आगे लिखा है कि फर्जी ईमानदार मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर एक और बड़ा आरोप लगाया है. लालू यादव ने अपनेताजा ट्वीट में लिखा है कि बिहार में एक और करोड़ों का “डस्टबीन” महाघोटाला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का नाम लिये बिना उन्होंने आगे लिखा है कि फर्जी ईमानदार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की जुबान किसने सील दी? बोलों, अपने काले घोटालों पर भी कुछ बोलों?

वहीं, अपने एक अन्य ट्वीट में लालू प्रसाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा है, मोदी सरकार संसद में विधेयक पारित कर यह अनिवार्य कर दें कि वही व्यक्ति मंदिर में प्रवेश कर सकता है जिसके नाना-परनाना ने मंदिर बनवाया है. बाकी के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दें.

ये भी पढ़ें…लालू कापलटवार, ट्वीटकर सीएम नीतीश पर दागे कई सवाल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन