ePaper

#BIHAR : ''लोटा पार्टी की निगरानी'' नहीं करेंगे शिक्षक, मंत्री ने कहा कि सरकार ने नहीं दिया था कोई आदेश

Updated at : 23 Nov 2017 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
#BIHAR : ''लोटा पार्टी की निगरानी'' नहीं करेंगे शिक्षक, मंत्री ने कहा कि सरकार ने नहीं दिया था कोई आदेश

पटना : बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब खुले में शौच करने वाले लोटा पार्टी की निगरानी नहीं करेंगे. शिक्षकों के विरोध और इस फैसले की हो रही जग हंसाई के बाद राज्य सरकार के दबाव पर फैसले को वापस ले लिया गया है. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने दिये […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब खुले में शौच करने वाले लोटा पार्टी की निगरानी नहीं करेंगे. शिक्षकों के विरोध और इस फैसले की हो रही जग हंसाई के बाद राज्य सरकार के दबाव पर फैसले को वापस ले लिया गया है. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने दिये फैसले को वापस ले लिया है. उन्होंने पिछले दिनों पंचायत सत्र पर शिक्षकों की सुबह छह से सात और शाम पांच से छह की ड्यूटी लगायी थी, ताकि वे खुले में शौच करने वालों पर निगरानी रख सकें और उनकी फोटो खींच कर भेज सकें. इसका भारी विरोध हुआ था.

इधर, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था. न तो शिक्षकों को इस काम के लिए लगाने के लिए कहा गया था और न ही फोटो खींचने का निर्देश दिया गया था. यह सब स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने निकाला था. उन्होंने कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं कि स्वच्छता का काम सामाजिक काम है. शिक्षक बुद्धिजीवी होते हैं. अगर शिक्षकों को लोगों के जागरूक करने में लगाया जाये तो वे अच्छे से लोगों को समझा सकेंगे. साथ ही अगर इसमें अगर स्कूल के शुरू होने और खत्म होने के बाद काम लिया जाये, तो किसी को कोई परेशानी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन