ePaper

बिहार में अजीब खूबी, यहां बागी भी हैं और प्रेमी भी : हामिद अंसारी

Updated at : 04 Nov 2017 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अजीब खूबी, यहां बागी भी हैं और प्रेमी भी : हामिद अंसारी

पटना : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज कहा कि बिहार में एक अजीब खूबी है. यहां बागी भी पैदा होते हैं, प्रेमी भी. अक्सर देखा गया है कि बागी, प्रेमी हो गये और प्रेमी, बागी हो गये. पूर्व सांसद और ऑल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के नेता की याद में हुए संवाद कार्यक्रम […]

विज्ञापन

पटना : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज कहा कि बिहार में एक अजीब खूबी है. यहां बागी भी पैदा होते हैं, प्रेमी भी. अक्सर देखा गया है कि बागी, प्रेमी हो गये और प्रेमी, बागी हो गये. पूर्व सांसद और ऑल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के नेता की याद में हुए संवाद कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने अपनेसंबोधन की शुरुआत करते हुएयहबातेंकहीं.

हामिद अंसारी की इन बातों के मायने उस वक्त इसलिए भी बढ़ गये थे, क्योंकि सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठे थे. पूर्व उपराष्ट्रपति की इन बातों ने अचानक सबको हंसने पर मजबूर भी कर दिया. हालांकि इन बातों को उन्होंने और आगे नहीं बढ़ाया और सैयद शहाबुद्दीन के साथ बिताये पलों पर चर्चा की. उनकी ईमानदारी और सच कहने की साहस को सलाम किया.

कार्यक्रम खत्म होने के बाद मीडिया ने पूर्व उपराष्ट्रपति से बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया जाननी चाही. नीतीश कुमार के सामने बागी और प्रेमी होने के दिये गये वक्तव्य पर बात करनी चाही तो उन्होंने इनकार कर दिया. बस, इतना ही कहा, इतिहास पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन