ePaper

रेलवे टेंडर घोटाला : ईडी के सामने सात नवंबर को पेश नहीं होंगी राबड़ी देवी

Updated at : 03 Nov 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे टेंडर घोटाला : ईडी के सामने सात नवंबर को पेश नहीं होंगी राबड़ी देवी

पटना : रेलवे टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने के बावजूद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि वह सात नवंबर को भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगी. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छठी बार समन भेज कर […]

विज्ञापन

पटना : रेलवे टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने के बावजूद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि वह सात नवंबर को भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगी. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छठी बार समन भेज कर सात नवंबर को दिल्ली में जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है. राबड़ी देवी ने ईडी के समन को चुनौती देते हुए कहा है कि ‘एक ही मामले में किसी को बार-बार समन नहीं जारी करना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि वह ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में आयकर विभाग के सामने उपस्थित होकर अपनी बात कह चुकी हैं. मालूम हो कि राबड़ी देवी के छोटे बेटे व पूर्व उपमुख्यमंत्री भी ईडी द्वारा 31 अक्तूबर को पेश होने का समन भेजे जाने के बावजूद पेश नहीं हुए थे.

राबड़ी देवी को सात नवंबर से पहले 27 अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा गया था. लेकिन, उन्होंने पटना में छठ पूजा करने के कारण दिल्ली में उपस्थित होने में असमर्थता जतायी थी. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने रेलवे टेंडर घोटाला मामले में छठी बार समन भेज कर सात नवंबर को पेश होने के लिए कहा है. जानकारी के मुताबिक, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए झारखंड के रांची और ओड़िशा के पुरी में आवंटित किये गये होटल के बदले जमीन लिये जाने के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करना चाहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन