लालू बोले, बिहार में फ्लॉप साबित हुई शराबबंदी

Published at :29 Oct 2017 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
लालू बोले, बिहार में फ्लॉप साबित हुई शराबबंदी

पटना/सासाराम: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी के फ्लॉप साबित होने का आरोप लगाते हुए आज दावा किया कि प्रदेश में अब शराब को घर-घर पहुंचाया जा रहा है. राज्य के रोहतास जिले में गत 27 व 28 अक्तूबर की रात्रि में जहरीली शराब पीने से चार लोगों […]

विज्ञापन

पटना/सासाराम: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी के फ्लॉप साबित होने का आरोप लगाते हुए आज दावा किया कि प्रदेश में अब शराब को घर-घर पहुंचाया जा रहा है. राज्य के रोहतास जिले में गत 27 व 28 अक्तूबर की रात्रि में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत होने से संबंधित पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में लालू यादव ने बिहार में पूर्ण शराबंदी को फ्लॉप और असफल बताते हुए प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी होने का दावा किया.

लालू यादव ने प्रदेश में बाहर से ट्रक के ट्रक शराब आने और इसके जरिये पुलिस के मालमाल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिनको आपूर्ति नहीं हो पा रही है वे जहरीली शराब बनाकर बेच रहे हैं. उल्लेखनीय है कि बिहार में गत वर्ष अप्रैल महीने से पूर्ण शराबबंदी लागू है और यहां शराब सेवन, निर्माण और उसका कारोबार प्रतिबंधित है.

रोहतास जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत और दो अन्य के बीमार पड़ने के बाद पुलिस महकमे और मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान छेड़ रखा है. इस बीच रोहतास जिले से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहम्मद रहमान ने आज बताया कि रोहतास और भोजपुर जिलों में शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी के लिए चार अनुमंडल पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये चारों पुलिस टीम, आरा, पीरो, विक्रमगंज और डेहरी अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में गठित की गयी है जो भोजपुर जिले के सहार से लेकर रोहतास के यदुनाथपुर तक सघन छापेमारी करेगी.

ये भी पढ़ें… बिहार : अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस ने की छापेमारी, विरोध में रोड़ेबाजी, आधा दर्जन गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन