ePaper

बिहार फाउंडेशन के चैप्टर मॉरीशस, फिजी, गुयाना आदि देशों में भी शुरू किये जायें : सुशील मोदी

Updated at : 23 Oct 2017 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार फाउंडेशन के चैप्टर मॉरीशस, फिजी, गुयाना आदि देशों में भी शुरू किये जायें : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने देश के विभिन्न शहरों यथा बंगलोर, चेन्नई, नयी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, नागपुर, वाराणसी, आदि शहरों में बिहार फाउंडेशन चैप्टर द्वारा माह जून, 2018 तक कार्यक्रम कराने का निदेश दिया है, जिनमें आप्रवासी बिहारी भाग ले सकेंगे. बैठक में बताया गया कि न्यूजीलैंड, सिंगापुर एवं हांगकांग […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने देश के विभिन्न शहरों यथा बंगलोर, चेन्नई, नयी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, नागपुर, वाराणसी, आदि शहरों में बिहार फाउंडेशन चैप्टर द्वारा माह जून, 2018 तक कार्यक्रम कराने का निदेश दिया है, जिनमें आप्रवासी बिहारी भाग ले सकेंगे. बैठक में बताया गया कि न्यूजीलैंड, सिंगापुर एवं हांगकांग सहित 12 देशों में बिहार फाउंडेशन के चैप्टर कार्यरतहैं.

सुशील मोदी ने निर्देश दिया किमॉरीशस, फिजी, गुयाना आदि उन देशों में भी इसके चैप्टर शुरू किये जायें जहां बिहारवंशी लोगों की संख्या अत्यधिक है. इससे वे बिहार की गतिविधियों से अवगत हो सकेंगे. बिहार फाउंडेशन द्वाराऑनलाईनपत्रिका ई-मैंगजिन एवं ई-न्यूजलेटर प्रकाशित की जा रहीहै, जिन्हें फेसबुक इत्यादि सोशल मीडिया के माध्यम से 4 लाख से अधिक लोग देख रह हैं.

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वेबपोर्टल पर आप्रवासी बिहारियों का निबंधन किया जाएं ताकि उन्हें यह ई-मैंगजिन एवं ई-न्यूजलेटर ईमेल द्वारा भेजा जा सके. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बिहार सरकार की सभी गतिविधियों से संबंधित वीडियो एवं चित्रों को अपलोड किया जाये, ताकि दुनियाभर के आप्रवासी बिहारी उन्हें देखसकें.

विदित हो कि बिहार सरकार द्वारा एक फोरम के रूप में बिहार फाउंडेशन का गठन वर्ष 2007 में किया गया है जिसका उद्देश्य राज्य एवं देश से बाहर रहनेवाले बिहारी समुदायों को भावनात्मक रूप से गृह राज्य के साथ जोड़ना है. बिहार फाउंडेशन कावर्तमानस्वरूप वस्तुतः बिहार डायस्पोरा और गृह राज्य बिहार के बीच का कनेक्टिंग लिंक का है.
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, बिहार फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डा. एस सिद्धार्थ एवं अन्य लोग उपस्थित थे. सुशील मोदी बिहार फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन