Advertisement
एयर टिकट 3 गुना महंगा, सस्ता चाहिए तो दीपावली के 5 दिन पहले आएं PATNA व छठ के 4 दिन बाद जाएं
पटना : दीपावली और छठ को लेकर हवाई यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक बढ़ गयी है कि पटना से दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु का हवाई किराया तिगुना हो गया है और मुंबई का दोगुना. दीपावली के चार दिन पहले से पटना आने वाले हवाई यात्रियों की भीड़ है तो छठ के चार दिन बाद तक […]
पटना : दीपावली और छठ को लेकर हवाई यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक बढ़ गयी है कि पटना से दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु का हवाई किराया तिगुना हो गया है और मुंबई का दोगुना. दीपावली के चार दिन पहले से पटना आने वाले हवाई यात्रियों की भीड़ है तो छठ के चार दिन बाद तक जाने वालों की. ऐसे में सामान्य किराया पर हवाई यात्रा का एकमात्र तरीका रह गया है कि दीपावली से पांच दिन पहले पटना आयें या छठ के चार दिन बाद वापस जाएं.
दीपावली पर आने वालों की भीड़ से बढ़ी टिकट दर
मार्ग-तारीख 15 16 17 18
दिल्ली पटना 7456 6441 6939 7935
मुंबई पटना 10506 9783 9772 10506
बेंगलुरु पटना 8099 8391 8099 9336
कोलकाता पटना 3797 3181 1982 3181
दीपावली बाद वापसी का सस्ता टिकट उपलब्ध
मार्ग-तारीख 20 21 22 23
पटना दिल्ली 3044 3758 5573 3758
पटना मुंबई 5528 5857 7130 5528
पटना बंगलुरू 3210 6520 8908 5853
पटना कोलकाता 2240 2443 2443 1848
छठ बाद चार दिनों तक लौटने वालों की भीड़ से बढ़ा किराया
मार्ग-तारीख 28 29 30 31 01
पटना-दिल्ली 8085 6409 6934 5363 3348
पटना-मुंबई 10762 9375 7780 7130 4799
पटना-कोलकाता 5875 6678 4681 3630 3107
पटना-बंगलुरू 9365 11822 8461 7725 5853
देर से उड़े 12 विमान
पटना. एयरपोर्ट पर मंगलवार को 12 विमान देर से उड़े. विमानों की देरी 10 से 80 मिनट के बीच रही. इसके कारण कई यात्री परेशान भी दिखे खासकर वैसे यात्री जिनको दिल्ली या किसी अन्य हवाई अड्डे से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ कर बाहर जाना था.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement