बिहार : झोलाछाप डॉक्टर ने ली 10 वर्षीया बच्ची की जान

Updated at : 07 Oct 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : झोलाछाप डॉक्टर ने ली 10 वर्षीया बच्ची की जान

बख्तियारपुर : एक झोला छाप डॉक्टर के गलत उपचार के कारण 10 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. मामला अथमलगोला थाने के बहादुर गांव का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर निवासी इंद्रजीत राम की बच्ची वर्षा कुमारी की तबीयत 30 सितंबर खराब हो गयी. उसके पिता उपचार के लिए लेकर आरएमपी डॉ मोहन प्रसाद […]

विज्ञापन
बख्तियारपुर : एक झोला छाप डॉक्टर के गलत उपचार के कारण 10 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. मामला अथमलगोला थाने के बहादुर गांव का है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर निवासी इंद्रजीत राम की बच्ची वर्षा कुमारी की तबीयत 30 सितंबर खराब हो गयी. उसके पिता उपचार के लिए लेकर आरएमपी डॉ मोहन प्रसाद के यहां ले गये. जहां उक्त डॉ ने उसकी चिकित्सा की , लेकिन उपचार के बाद भी उसकी तबीयत बिगड़ती ही गयी. इस बीच उसके परिजन उसे लेकर बाढ़ गये. जहां से डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चिकित्सा के दौरान बच्ची ने पटना में दम तोड़ दिया.
इस संबध में मृत बच्ची के पिता इंद्रजीत राम ने बताया की विगत 30 सितंबर को आरएमपी डॉ मोहन प्रसाद की गलत चिकित्सा के कारण मेरी बच्ची की तबियत बिगड़ती ही गयी, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर पिता ने अथमलगोला थाने में डॉ मोहन प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. झोलाछाप डॉक्टर फरार बताया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन