बिहार कांग्रेस : कादरी जायेंगे दिल्ली, चौधरी को समय मिलने का इंतजार

Updated at : 02 Oct 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार कांग्रेस : कादरी जायेंगे दिल्ली, चौधरी को समय मिलने का इंतजार

पटना : प्रदेश कांग्रेस में डॉ अशोक चौधरी के समर्थकों और नये प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के पक्षधरों के बीच रसा-कस्सी जारी है. डॉ चौधरी को पार्टी आलाकमान ने पद से हटा दिया है, पर संगठन चुनाव जारी रहने के कारण उनकी बनायी कमेटी भंग नहीं हुई है. वहीं, प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी सोमवार की […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश कांग्रेस में डॉ अशोक चौधरी के समर्थकों और नये प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के पक्षधरों के बीच रसा-कस्सी जारी है. डॉ चौधरी को पार्टी आलाकमान ने पद से हटा दिया है, पर संगठन चुनाव जारी रहने के कारण उनकी बनायी कमेटी भंग नहीं हुई है.
वहीं, प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी सोमवार की देर शाम दिल्ली पहुंचेंगे. माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान से उनकी मुलाकात होगी और वे भविष्य की रूपरेखा उनके समक्ष रखेंगे. वहीं, पद से हटाये गये डॉ चौधरी को राहुल गांधी से मिलने के लिए समय का इंतजार है.
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही वे अपना पत्ता खोलेंगे. इधर, पार्टी के भीतर नये प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर गुटबाजी तेज हो गयी है. सभी प्रमुख नेता सोमवार से दिल्ली में कैंप करेंगे. सूत्र बताते हैं कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हाेते ही नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जायेगी.
प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने बताया कि वह पार्टी आलाकमान से मिलने के बाद विधायकों व प्रमुख नेताओं की बैठक बुलायेंगे. कौकब रविवार को सदाकत आश्रम पहुंचे और गांधी जयंती मनाने के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि अधिकतर विधायकों व प्रमुख नेताओं से उनकी बात हो रही है. दशहरा व मुहर्रम को लेकर पार्टी के विधायक अपने-अपने क्षेत्र में हैं. पार्टी की आगे की रणनीति व कार्यकलापों को लेकर विधायकों व प्रमुख नेताओं की बैठक बुलायी जायेगी. कादरी ने राज्य सरकार पर भी हमला बोला है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की बातों से जनता को गुमराह कर रहे हैं. दहेज का विरोध तो शुरू से होता रहा है. सैकड़ों साल पहले बाल विवाह रोक प्रथा लागू हुई थी. राज्य में बालू की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से उससे जुड़े तमाम मजदूर से लेकर व्यापारी वर्ग परेशान है. कांग्रेस जनता के मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी.
आरोप लगानेवाले पर हो कार्रवाई : अशोक कुमार
पटना : विधायक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि पार्टी पर दलित विरोधी आरोप लगानेवाले पर कार्रवाई होनी चाहिए. पार्टी ने दलितों को पूरा सम्मान दिया है. पार्टी के दो राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार में तीन प्रदेश अध्यक्ष व एक मुख्यमंत्री दलित समाज से बने हैं. लोकसभा का अध्यक्ष बनाया गया. ऐसे में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी का दलित को पार्टी में अपमानित करने की बात कहना, सरासर गलत है. पार्टी आलाकमान को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी मानसिक रूप से पार्टी से चले गये हैं.
इसलिए पार्टी विरोधी बयान दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, कुटुंबा के विधायक राजेश कुमार ने डॉ अशोक चौधरी के उस बयान की निंदा की है जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने को कांग्रेस आलाकमान पर दलित विरोधी होने का अारोप लगाया है. डॉ अशोक चौधरी अपने कार्यकाल से अधिक समय तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर अपनी मनमानी चलाते रहे. महादलित होने के नाते राहुल गांधी ने डॉ अशोक चौधरी पर विश्वास किया, लेकिन उन्होंने राहुल गांधी के साथ विश्वासघात किया.
पार्टी चुनाव पदाधिकारी दिल्ली तलब : पार्टी संगठन चुनाव अधिकारी रामचंद्रन ने बिहार के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया है. प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की अब तक की प्रगति की वह जानकारी लेंगे. राज्य में पंद्रह अक्तूबर तक संगठन के चुनाव संपन्न करा लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन