ePaper

पटना हाइकोर्ट ने खुदकुशी करने वाले IAS मुकेश का सामान पत्नी को लौटाने का दिया निर्देश

Updated at : 07 Sep 2017 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
पटना हाइकोर्ट ने खुदकुशी करने वाले IAS मुकेश का सामान पत्नी को लौटाने का दिया निर्देश

पटना : पटना उच्च न्यायालय ने आइएएस अधिकारी मुकेश पांडेय का बक्सर स्थित सरकारी आवास में रखे सामानों को उनकी पत्नी आयुषी शांडिल्य को तीन सप्ताह के भीतर सूची बनाकर लौटाने का निर्देश बक्सर के जिलाधिकारी को दिया है. जस्टिस विरेंद्र कुमार सिंह की एकलपीठ ने आयुषी शांडिल्य की ओर से दायर आपराधिक रिट याचिका […]

विज्ञापन

पटना : पटना उच्च न्यायालय ने आइएएस अधिकारी मुकेश पांडेय का बक्सर स्थित सरकारी आवास में रखे सामानों को उनकी पत्नी आयुषी शांडिल्य को तीन सप्ताह के भीतर सूची बनाकर लौटाने का निर्देश बक्सर के जिलाधिकारी को दिया है. जस्टिस विरेंद्र कुमार सिंह की एकलपीठ ने आयुषी शांडिल्य की ओर से दायर आपराधिक रिट याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए उक्त निर्देश दिया.

गौरतलब है कि अगस्त माह में आइएएस अधिकारी और नवनियुक्त बक्सर के जिलाधिकारी मुकेश पांडेय ने मानसिक तनाव से उबकर गाजियाबाद में आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद उनका सामान बक्सर स्थित सरकारी आवास में ही रह गया. उक्त सामान पर उनकी पत्नी आयुषी शांडिल्य ने दावा करते हुए वापसी की मांग करते हुए पटना हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी.

यह भी पढ़ें-
VIDEO : डीएम मुकेश पांडेय का यह पहलू जानकर रो पड़ेंगे आप !

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन