ePaper

राजधानी एक्सप्रेस में खान-पान का शुल्‍क ऐच्‍छिक, ये होगा यात्रियों का किराया

Updated at : 31 Aug 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस में खान-पान का शुल्‍क ऐच्‍छिक, ये होगा यात्रियों का किराया

प्रभात रंजन पटना : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल (पूमरे) प्रशासन ने राजेंद्र नगर-दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार को आईआरसीटीसी के हवाले कर दिया है. अब राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को टिकट के साथ खान-पान शुल्क देना अनिवार्य नहीं होगा. काउंटर या फिर ऑनलाइन टिकट बुक कराते समय मील का ऑप्शन […]

विज्ञापन
प्रभात रंजन
पटना : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल (पूमरे) प्रशासन ने राजेंद्र नगर-दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार को आईआरसीटीसी के हवाले कर दिया है. अब राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को टिकट के साथ खान-पान शुल्क देना अनिवार्य नहीं होगा.
काउंटर या फिर ऑनलाइन टिकट बुक कराते समय मील का ऑप्शन दिया गया है, जिसमें हां या नहीं लिखना होगा. अगर यात्री ऑप्शन में नहीं लिखते हैं, तो बेस किराया के साथ-साथ फ्लैक्सी में बढ़ी दर ही देने होंगे.
पिछले 15 दिनों से प्रयोग के तौर पर आईआरसीटीसी के माध्यम से राजधानी एक्सप्रेस में खाना परोस जा रहा था, लेकिन आज से पूर्णत: आईआरसीटीसी को पेंट्रीकार दे दी गयी है. गौरतलब है कि ट्रेनों में परोसे जाने वाले खान-पान को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. साथ ही कैग की रिपोर्ट आने के बाद रेलवे बोर्ड ने खान-पान की नयी व्यवस्था शुरू की है.
अलग-अलग शुल्क तय
राजेंद्र नगर टर्मिनल से राजधानी एक्सप्रेस शाम सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है. इसलिए दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में सिर्फ खाना परोसा जाता है. वहीं, दिल्ली से पटना आने वाली राजधानी एक्सप्रेस शाम पांच बजे रवाना होती है. इसलिए पटना
आने वाली राजधानी में चाय व स्नैक्स के साथ-साथ खाना भी परोसा जाता है.
इससे पटना से दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से पटना आने वाली राजधानी एक्सप्रेस के बेस किराया में अंतर नहीं किया गया है, लेकिन खान-पान शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है.
पटना से दिल्ली राजधानी एक्स
श्रेणी बेस किराया खाना के साथ किराया
फर्स्ट क्लास 3615 रुपये 3685 रुपये
सेकेंड क्लास 2125 रुपये 2270 रुपये
थर्ड क्लास 1490 रुपये 1635 रुपये
दिल्ली से पटना राजधानी एक्स
श्रेणी बेस किराया खाना के साथ किराया
फर्स्ट क्लास 3615 रुपये 3820 रुपये
सेकेंड क्लास 2125 रुपये 1310 रुपये
थर्ड क्लास 1490 रुपये 1675 रुपये
आईआरसीटीसी को राजधानी एक्सप्रेस की पेंट्रीकार दे दी गयी है. बेस किराया तय हो गया है. टिकट के साथ कैटरिंग शुल्क की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी है. यात्री टिकट बुक कराते समय खाने का ऑप्शन चुन सकते हैं.
राजेश कुमार, सीपीआरओ, पूर्व मध्य रेल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन