VIDEO : राजद की महारैली के रंग में रंगा पटना, ढोल-नगाड़े के साथ डांस करते सड़कों पर उतरे लालू समर्थक

Published at :27 Aug 2017 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : राजद की महारैली के रंग में रंगा पटना, ढोल-नगाड़े के साथ डांस करते सड़कों पर उतरे लालू समर्थक

पटना : बिहार की राजधानी पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की महारैली को लेकर पार्टी समर्थकों का भारी हूजूम दिख रहा है. बिहार के हरेक हिस्से से भारी तादाद में लोग गांधी मैदान पहुंच रहे हैं. लालू की महारैली के रंग में रंगे राजद समर्थक सड़कों पर ढोल नगाड़े के साथ जगह-जगह डांस करते […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की महारैली को लेकर पार्टी समर्थकों का भारी हूजूम दिख रहा है. बिहार के हरेक हिस्से से भारी तादाद में लोग गांधी मैदान पहुंच रहे हैं. लालू की महारैली के रंग में रंगे राजद समर्थक सड़कों पर ढोल नगाड़े के साथ जगह-जगह डांस करते हुए नजर आये.

बता दें कि राजद की ओर से आयोजित ‘देश बचाओ-भाजपा भगाओ रैली’ में लालू प्रसाद और उनकी पार्टी के तमाम नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी हिस्सा ले रहे हैं. रविवार को पटना की सड़कों पर सिर्फ और सिर्फ राजद के झंडे दिख रहे हैं. इस मौके पर लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलतेहुए कहा कि इस रैली से देश में बड़ा संदेश जाएगा. 2019 में नरेंद्र मोदी सरकार को परास्त करना है और साथ ही नीतीश कुमार को भी सबक सिखाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन