सुशील मोदी का नया खुलासा, कहा- एक और बालू माफिया ने खरीदा राबड़ी के 5 फ्लैट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2017 4:23 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज लालू परिवार के खिलाफ एक और नया खुलासा किया है. सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर ताजा हमला करते हुए कहा कि एक और बालू माफिया ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी केपांचफ्लैट्सको खरीदा है. उपमुख्यमंत्री ने आरोप […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज लालू परिवार के खिलाफ एक और नया खुलासा किया है. सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर ताजा हमला करते हुए कहा कि एक और बालू माफिया ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी केपांचफ्लैट्सको खरीदा है. उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाते कहा कि लालू परिवार के संरक्षण में पलने वाले बालू माफिया सुभाष यादव जिसने 13 जून, 2017 को 1 करोड़ 72 लाख में राबड़ी देवी के 3 फ्लैट खरीदे थे, अवैध बालू खनन के मामले में फरार है.उन्होंनेनयाखुलासाकरते हुए कहा कि एक अन्य बालू माफिया संदेश के राजद विधायक अरूण यादव ने भी 13 जून, 2017 को मरछिया देवी काम्पलेक्स में राबड़ी देवी केपांच फ्लैट्सको एक ही दिन में खरीद लिया.

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा किराजदविधायक अरूण यादव के पुत्र राजेश कुमार रंजन एवं दीपू कुमार तथा पत्नी किरण देवी ने 2 करोड़ 56 लाख के काला धन का इस्तेमाल कर 87 लाख 50 हजार प्रति फ्लैट की दर से 5 फ्लैट खरीद लिया. यानि 13 जून, 2017 को दो बालू माफिया सुभाष यादव एवं अरूण यादव ने कुल 8 फ्लैट 3 करोड़ 28 लाख में खरीद लिया. सुशील मोदी ने कहा कि अरूण यादव ने बालू की अवैध कमाई से अर्जित पैसों को अपनी कंपनी किरण दुर्गा कंस्ट्रक्शनप्रा. लि. अगियांव, भोजपुर के माध्यम से एक ही दिन 5 फ्लैट खरीदने में इस्तेमाल किया.

भाजपानेता सुशील मोदी ने आगे कहा कि अरूण यादव ने ‘किरण दुर्गा कं.’ का इस्तेमाल कर 10 महेंद्र ट्रेक्टर, 2 जेसीबी मशीन, 2पोकलेन मशीन खरीदने का काम किया जिसका इस्तेमाल सुभाष यादव कीब्राडसनकंस्ट्रक्शन, वंशीघर कंस्ट्रक्शन एवं मोर मुकुट कंपनी के अवैध खनन में इस्तेमाल होता था. उन्होंने कहा कि अरूण यादव ने 24 लाख 31 हजार में कंपनी के नाम सेपजेरो स्पोर्ट्स कार 2015 में खरीदने का काम किया. इस 24 लाख की स्पोर्ट्स कार के बैंक एग्रीमेंट में बालू माफिया सुभाष यादव ने गवाह के नाते हस्ताक्षर किया है.

सुशील मोदी ने कहा कि अरूण यादव से लालू की प्रगाढ़ता का पता इसी से चलता है कि 2015 के विधानसभा चुनाव मेंदो बार के विधायक विजेन्द्र यादव का टिकट काटकर अरूण यादव कोचुनावमैदान में उतारागया. बुधवार की रात गिरफ्तार कुख्यात अपराधी रंजीत चैधरी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि संदेश विधायक अरूण यादव से उसने हथियार खरीदे हैं तथा अरूण यादव के समधी राज नारायण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उपमुख्यमंत्रीसुशील मोदी ने सवाल उठाते हुए आगे कहा, आखिर बालू माफियाओं ने ही क्यों राबड़ी केआठ फ्लैट को एक ही दिन में खरीद लिया. उन्होंने कहा कि इन बालू माफियाओं ने अवैध खनन के काले पैसे का इस्तेमाल फ्लैट खरीदने में किया है. किसी बालू कंपनी कोआठ फ्लैट खरीदने की आवश्यकता क्यों पड़ गयी? किसी निर्माण कंपनी को स्पोर्ट्स कार खरीदने की आवश्यकता क्यों पड़ गयी. बालू माफिया सुभाष यादव फरार है आखिर वहस्पोर्ट्स कार की खरीद में गवाह क्यो बनें. एक निर्माण कंपनी ने 10 टैक्टर, 2 पोकलेन, 2 जेसीबी आखिर क्यों खरीदा?

ये भी पढ़ें…BIHAR सृजन घोटाला : भागलपुर के ‘सृजन’ घोटाले की अब होगी सीबीआइ जांच

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन