राजद की रैली में शामिल होंगे अखिलेश यादव, सपा का ''देश बचाओ-देश बनाओ'' दिवस नौ को

Updated:
विज्ञापन

पटना : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राष्ट्रीय जनता दल की 27 अगस्त की प्रस्तावित रैली में शामिल होंगे. इस रैली में समाजवादी पार्टी की बिहार इकाई के कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के […]

विज्ञापन

पटना : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राष्ट्रीय जनता दल की 27 अगस्त की प्रस्तावित रैली में शामिल होंगे. इस रैली में समाजवादी पार्टी की बिहार इकाई के कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रैली में आने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की बिहार इकाई नौ अगस्त को ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ दिवस सभी जिले में मनायेगी. उन्होंने कहा कि देश के सामने यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया कि देश गांधी, लोहिया, आंबेडकर, जेपी के रास्ते पर चलेगी या फिर गोलवलकर के रास्ते पर. इस मामले में जनमत संग्रह करने के लिए अगस्त-सितंबर माह में सभी जिलों में विचार गोष्ठी सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर होगा. सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद की प्रस्तावित रैली ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली में समाजवादी पार्टी के सक्रिय साथी भी भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन