VIDEO : मुजफ्फरपुर में खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के कैदियों को बहनों ने बांधी राखी

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रक्षाबंधन के मौके पर कैदी भाईयों और बहनों का अनूठा मिलन देखने को मिला. हालांकि, भाई-बहन के प्रेम को जेल की दीवारें भी नहीं रोक पायीं. जानकारी के मुताबिक जेल प्रशासन के द्वारा बंदियों को इस बात की इजाजत दे दी गयी थी कि वह अपनी बहनों से […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रक्षाबंधन के मौके पर कैदी भाईयों और बहनों का अनूठा मिलन देखने को मिला. हालांकि, भाई-बहन के प्रेम को जेल की दीवारें भी नहीं रोक पायीं. जानकारी के मुताबिक जेल प्रशासन के द्वारा बंदियों को इस बात की इजाजत दे दी गयी थी कि वह अपनी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवा सकते हैं. इसे लेकर सुबह से ही जेल गेट पर काफी उत्सव का माहौल था. इस दौरान कैदियों की आंखों में आंसू थे, वहीं दूसरी ओर बहनों की आंखें भी नम थीं. बहुत ही मार्मिक दृश्य के बीच बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी.
मुजफ्फरपुर में खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में कैदियों को राखी बांधती बहनें. pic.twitter.com/ibbycNFOZZ
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) August 7, 2017
जेल के मुख्य दरवाजे पर कैदी आ जा रहे थे और उसी बीच अपनी बारी का इंतजार कर रही बहनें उन्हें राखी बांध रही थीं. इस दौरान जिन कैदियों की बहनें नहीं पहुंच पायी थीं, उन्हें भी कई बहनों ने राखी बांध दी. जेल गेट पर अजब भावपूर्ण दृश्य दिखायी दे रहा था. राखी बांधने पहुंची बहनों ने जेल प्रशासन को काफी दुआएं दीं और कहा कि उन्होंने रक्षा बंधन का कार्यक्रम करवाकर बहुत अच्छा काम किया.
यह भी पढ़ें-
RJD विधायक ने डीएसपी के खिलाफ एस-एसटी थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




