शपथ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कल पटना आयेंगे राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन
शपथ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कल पटना आयेंगे राज्यपाल

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इसके लिए वह सोमवार की शाम को ही दिल्ली पहुंच गये थे. नीतीश कुमार को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने के बाद रामनाथ कोविंद ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता मिला था, जिसे उन्होंने […]

विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इसके लिए वह सोमवार की शाम को ही दिल्ली पहुंच गये थे. नीतीश कुमार को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने के बाद रामनाथ कोविंद ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता मिला था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया था. राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी भी बुधवार को पटना आयेंगे और शाम को ही कोलकाता चले जाने का कार्यक्रम है.
दिल्ली में राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद राज्यपाल बुधवार को पटना आयेंगे. वहीं, बुधवार को ही वह राजधानी में पूर्व निर्धारित तीन समारोहों में शामिल होंगे. बिहार के कार्यकारी राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद वे पहली बार पटना आ रहे हैं. बुधवार को ही देर शाम उनके कोलकाता लौट जाने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन