इसरो के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव के निधन पर नीतीश ने जताया शोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेंगलुरु/पटना : अंतरिक्ष वैज्ञानिक व इसरो के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का रविवार को निधन हो गया. वह 85 साल के थे. राव ने सोमवार सुबह तीन बजे अंतिम सांस ली. कर्नाटक में उडुपी जिले के अडामारु क्षेत्र में जन्मे राव इसरो के सभी अभियानों में शामिल रहे. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास व प्राकृतिक […]
विज्ञापन
बेंगलुरु/पटना : अंतरिक्ष वैज्ञानिक व इसरो के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव का रविवार को निधन हो गया. वह 85 साल के थे. राव ने सोमवार सुबह तीन बजे अंतिम सांस ली. कर्नाटक में उडुपी जिले के अडामारु क्षेत्र में जन्मे राव इसरो के सभी अभियानों में शामिल रहे. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास व प्राकृतिक संसाधनों की रिमोट सेंसिंग व संचार में इसके वृहद उपयोग में योगदान के लिए उन्हें जाना जाता है.
रॉकेट प्रौद्योगिकी के विकास में उन्होंने तेजी लायी, जिससे एएसएलवी और पीएसएलवी का सफल प्रक्षेपण हुआ. क्रायोजेनिक तकनीक व जीएसएलवी के विकास की भी पहल की. उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि देश ने एक महान वैज्ञानिक को खो दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










