सीएम लौटे, राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में भाग लेने आज जायेंगे दिल्ली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की दोपहर दिल्ली से पटना लौट आये. अब वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए फिर से दिल्ली जायेंगे. मुख्यमंत्री सोमवार की शाम ही दिल्ली जा सकते हैं. राष्ट्रपति िनर्वािचत होने पर मुख्यमंत्री ने रामनाथ कोविंद को फोन पर बधाई दी थी. इस […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की दोपहर दिल्ली से पटना लौट आये. अब वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए फिर से दिल्ली जायेंगे. मुख्यमंत्री सोमवार की शाम ही दिल्ली जा सकते हैं. राष्ट्रपति िनर्वािचत होने पर मुख्यमंत्री ने रामनाथ कोविंद को फोन पर बधाई दी थी.
इस पर कोविंद ने उन्हें शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया था. इससे पहले उन्होंने शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और जदयू सांसद शरद यादव से मुलाकात की थी. साथ ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में पीएम द्वारा आयोजित रात्रि भोज में भी शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










