CM नीतीश ने इको टूरिज्म घोड़ा कटोरा का किया भ्रमण, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

राजगीर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के निजी दौरे के तीसरे दिन इको टूरिज्म घोड़ा कटोरा का भ्रमण किया. राजगीर अतिथिग्रह से सीएम का काफिला रोपवे के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पहुंचा. वहां से बैटरी चालित वाहन पर सवार होकर वे घोड़ा कटोरा के लिए रवाना हुए. मार्ग में दोनों तरफ फैले […]
भगवान बुद्ध कमल पुष्प पर ध्यान की मुद्रा में विराजमान होंगे. प्रतिमा का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित चुनारगढ़ के सैंड स्टोन पर बेहद बारीकी नक्काशी कर भगवान बुद्ध की प्रतिमा को आकार दिया जा रहा है. सीएम ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिया. सीएम ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिया. सीएम ने स्वास्थ्य लाभ के लिए फुरसत के झणों में बांस में निर्मित कॉटेज में घंटों समय बिताया. घोड़ा कटोरा की प्राकृतिक वादियों के स्वच्छ वातावरण व शुद्ध हवा में अल्पाहार का जायका लिया. घोड़ा कटोरा में करीब डेढ़ घंटे गुजारने के बाद सीएम बैटरी चालित वाहन पर बैठ कर वापस रोपवे पहुंचे, जहां से वे अपने काफिले के साथ राजगीर अतिथिगृह पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




