JDU नेता पर महिला ने लगाया जबरन संबंध बनाने का आरोप, कहा- बेटी पर भी थी गंदी नजर

Updated at : 27 Jun 2017 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
JDU नेता पर महिला ने लगाया जबरन संबंध बनाने का आरोप, कहा- बेटी पर भी थी गंदी नजर

पटना : बिहार की राजधनी पटना में जदयू के एक नेता पर महिलानेजबरनसंबंध बनाने तथा उसकी बेटी पर गंदी नजर रखने का आरोप लगाया है. महिला का आराेप है कि जदयू नेता ने पहलेतो जबरन संबंध बनाने का प्रयास करते हुए उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया. फिर, उसे दिखाकर पांच साल तकदुष्कर्म करता रहा. लेकिन, […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधनी पटना में जदयू के एक नेता पर महिलानेजबरनसंबंध बनाने तथा उसकी बेटी पर गंदी नजर रखने का आरोप लगाया है. महिला का आराेप है कि जदयू नेता ने पहलेतो जबरन संबंध बनाने का प्रयास करते हुए उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया. फिर, उसे दिखाकर पांच साल तकदुष्कर्म करता रहा. लेकिन, जब उसकी गंदी नजर बेटी पर पड़ी तोउसके सब्र का बांध टूट गया. महिला ने जब इसको लेकर शिकायत करने की बाततो आरोपी ने दबंग सहयोगियों के साथमिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

महिलाकेमुताबिक एसएसपी की पहल पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन जेल से वापस आकर वह फिर महिला से उसकी बेटी की मांग कर रहा है. घटना पटना के जक्कनपुर थाने के बंगाली टोला की है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जक्कनपुर थाना क्षेत्र में रहने वालीपीड़ित महिला के अनुसार जदयू नेता ने पांच साल तक उसके साथदुष्कर्म किया. जिसका विरोध किया तो दबंगों ने उसका अश्‍लील वीडियो वायरल करने का भय दिखाया. जब जदयू नेता ने उसकी बेटी से शरीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, तो वह आक्रोशित होकर थाना पहुंच गयी. लेकिन, पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने से इनकार कर दिया.

इसके बाद महिला शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंची तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. य‍ह घटना मार्च 2014 की है. लेकिन, तीन साल बाद दो-तीन दिनों पहले जेल से रिहा होकर बाहर निकले आरोपी ने फिर महिला से उसकी बेटी की मांग कर दी.जिसका विरोध करने पर आरोपी ने महिला की जमकर पिटाई कर दी. महिला ने इसकी शिकायत फिर पुलिस से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन