एनएच और सेतु पर वाहनों की कतार से परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु व एनएच पर कायम जाम का सिलसिला शुक्रवार को भी बना रहा. बालू लदे ट्रकों व मालवाहक वाहनों की लंबी कतार के बीच यात्री वाहनों को रफ्तार देने की कोशिश पुलिस द्वारा की जाती रही. इसके बाद भी दिन भर जाम का सिलसिला बना रहा. पुलिस एनएच व सेतु […]
विज्ञापन
पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु व एनएच पर कायम जाम का सिलसिला शुक्रवार को भी बना रहा. बालू लदे ट्रकों व मालवाहक वाहनों की लंबी कतार के बीच यात्री वाहनों को रफ्तार देने की कोशिश पुलिस द्वारा की जाती रही. इसके बाद भी दिन भर जाम का सिलसिला बना रहा. पुलिस एनएच व सेतु के एक लेन पर ट्रकों को कतार में खड़ा कर यात्री वाहनों को रफ्तार देती रही, लेकिन यात्री वाहनों की तादाद भी अधिक होने की स्थिति में जाम की समस्या बनी रही. सेतु पर वन वे स्थल से लेकर जीरो माइल तक जाम की समस्या कायम थी.
सेतु पर जाम की समस्या जीरो माइल बड़ी पहाड़ी के पास सेे आरंभ होने जाने की स्थिति में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर भी वाहनों के परिचालन में मुश्किलें आने लगीं. खासतौर पर पूरब में मसौढ़ी मोड़ से आगे दीदारगंज तक व पश्चिम में भी कुछ इसी तरह की स्थिति थी. जाम में फंसे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. खासतौर पर सेतु की जाम में फंसे यात्री चाह कर भी इधर- से- उधर नहीं जा सकते थे. ऐसे में लोगों को जाम से निकलने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही थी.
पीपा पुल खुलने की प्रक्रिया आरंभ होने के बाद सेतु पर छोटे वाहनों का दबाव भी सुबह व शाम में अधिक बढ़ गया है. प्रशासन की ओर से भी सुबह आठ बजे से 11 बजे तक व शाम पांच से आठ बजे तक दोपहिया व चरपहिया वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




