ePaper

नीतीश के किसान समागम पर सुमो ने उठाया बड़ा सवाल, श्वेत पत्र प्रकाशित करने की मांग

Updated at : 15 Jun 2017 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश के किसान समागम पर सुमो ने उठाया बड़ा सवाल, श्वेत पत्र प्रकाशित करने की मांग

पटना : बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार से कृषि रोड मैप की विफलता को लेकर श्वेत पत्र प्रकाशित करने की मांग की है. उन्होंने मीडिया को एक पत्र जारी कर कहा है कि तीसरे कृषि रोड मैप 2017-22 को अंतिम रूप देने के लिए कल किसान […]

विज्ञापन

पटना : बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार से कृषि रोड मैप की विफलता को लेकर श्वेत पत्र प्रकाशित करने की मांग की है. उन्होंने मीडिया को एक पत्र जारी कर कहा है कि तीसरे कृषि रोड मैप 2017-22 को अंतिम रूप देने के लिए कल किसान समागम का आयोजन कर मुख्यमंत्री विमर्श करेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कृषि कैबिनेट को क्यों भंग कर दिया गया ? वहीं सुशील मोदी ने यह भी पूछा है कि दूसरी ओर कृषि रोड मैप 2012-17 क्यों लक्ष्य से कोसों दूर रह गया ? क्या सरकार दूसरे कृषि रोड मैप की विफलता पर श्वेत पत्र प्रकाशित करेगी ? उन्होंने लिखा है कि 90 लाख मीट्रिक टन धान उत्पादन होने के बावजूद सरकार क्यों, 18मीट्रिक टन ही खरीद पायी ? चुनावी साल में धान की खरीद पर तीन सौ रुपये बोनस देने वाली सरकार, दो वर्षों से बोनस क्यों नहीं दे रही है ?

सुशील मोदी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि कृषियांत्रिकीकरण और डीजल अनुदान का आधे से ज्यादा पैसा सरकार क्यों नहीं खर्च कर पाई ? फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2016 के लिए बीमा कंपनियों को प्रीमियम की राशि सरकार क्यों नहीं दे पायी, जिसके कारण बिहार के किसान 347 करोड़ की सहायता से वंचित हो गए ? भाजपा शासित राज्यों की बिहार सरकार के किसानों को ब्याज मुक्त ऋण क्यों नहीं उपलब्ध करा पा रही है ? उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित केंद्रीय योजनाओं की आधी से अधिक राशि क्यों पड़ी रह गयी? एक दर्जन केंद्रीय परियोजनाओं व कृषि संस्थानों मसलन सब्जी अनुसंधान संस्थान भारतीय बीज निगम, टिश्यू, कल्चर लैब, लीची अनुसंधान आदि के लिए सरकार जमीन क्यों नहीं उपलब्ध करा पायी ? क्या कल किसान समागम के मौके पर मुख्यमंत्री जी दूसरे कृषि रोड मैप की विफलता पर श्वेत पत्र प्रकाशित करने की कृपा करेंगे ?

यह भी पढ़ें-
नीतीश चाहते हैं सांप भी मर जाये और लाठी भी नहीं टूटे : सुशील मोदी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन