छत के कमरे का ताला तोड़ दस लाख की चोरी

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 27 Apr 2025 12:44 AM

विज्ञापन

patna news: पटना सिटी. चोरों के सक्रिय गिरोह ने मकान का ताला तोड़ कर दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अरुणाचल प्रदेश से सेवानिवृत शिक्षक के घर से चोरी की है.

विज्ञापन

पटना सिटी. चोरों के सक्रिय गिरोह ने मकान का ताला तोड़ कर दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अरुणाचल प्रदेश से सेवानिवृत शिक्षक के घर से चोरी की है. चोरी की घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के त्रिलोकी नगर मुहल्ले में हुई है.

पीड़ित किरण सिन्हा और पुत्र अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि नीचे घर में परिवार के लोग सो रहे थे. इसी बीच चोरों ने लगभग सोने-चांदी के आभूषण और पीतल कांसा के बर्तन, साड़ी कपड़ा और कुछ नकद रुपये चोरी कर लिया है. जो दस लाख से अधिक का है. पीड़ितों ने बताया कि सुबह जब जागे तो देखा कि छत पर स्थित कमरों में ताला टूटा पड़ा है. घर में सामान बिखरा है. इसके बाद छत के बाहर का दरवाजा भी बंद है. किसी तरह आसपास के लोगों को बुल कर बाहर से दरवाजा खुलवाया.

पीड़ित ने आशंका जतायी है कि चोरों ने दीवार का सहारा लेकर मकान में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने छत पर खंती भी छोड़ दिया है. पीड़ित की सूचना पर मौके पर अगमकुआं थाना की पुलिस पहुंची और मामले में छानबीन की. मौके पर जांच पड़ताल को पहुंचे एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि चोरी का आवेदन मिला है. पीड़ित की ओर से कितने की चोरी हुई है. इसकी भी जानकारी नहीं दी गयी है. मिले आवेदन की जांच पुलिस टीम कर रही है. मामला संदिग्ध है.

घर का ताला तोड़ दस हजार नकद समेत 75 हजार का सामान ले भागे चोर

दनियावां. थाना क्षेत्र के दनियावां बाजार में चोरों ने बंद घर का ताला काट कर गोदरेज तोड़ कर दस हजार नकद समेत लगभग 75 हजार रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गये. पीड़ित मकान मालिक ओम प्रकाश उर्फ छोटू ने बताया कि हमलोग सभी परिवार घर बंद कर अपनी दुकान वाले मकान में सोए हुए थे. उसी का फायदा उठाकर शुक्रवार की देर रात्रि चोरों ने घर के दरवाजे का ताला कट कर गोदरेज का ताला तोड़कर दस हजार नकद, तीन फंखे, एलइडी टीवी, कांसा का बर्तन कुछ गहने समेत लगभग 75 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. शनिवार को घटना की सूचना मिलते ही दनियावां पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन