ePaper

PHOTOS: बारिश से झील बन गयी पटना की सड़कें और कॉलोनी, हैरान करेंगी ये तस्वीरें..

Updated at : 10 Aug 2023 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बारिश से झील बन गयी पटना की सड़कें और कॉलोनी, हैरान करेंगी ये तस्वीरें..

PHOTOS: पटना की सड़कों पर पानी आर-पार बहने लगा. दो दिनों की लगातार हुई बारिश ने नगर निगम के पसीने छुड़ा दिए. लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया. वाहन आधा पानी में डूबकर पार हो रहे थे. सड़क पर जलजमाव लोगों के लिए मुसीबत बन गयी.

विज्ञापन
undefined

15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा. इसे लेकर गांधी मैदान में सैनिक, अर्द्धसैनिक और पुलिस पदाधिकारियों के बीच रिहर्सल जारी है. बुधवार को इन टुकड़ियों ने रिमझिम बारिश में गांधी मैदान में भरे पानी के बीच परेड का अभ्यास किया. इस दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. फिर भी परेड में शामिल महिला जवानों का हौसला बुलंद दिखा.

undefined

शहर में मंगलवार की रात दो बजे से बुधवार को दोपहर दो बजे तक कभी धीमी, ताे कभी तेज बारिश होती रही. इस दौरान कुल 33.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. इससे कई निचले इलाकों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया. जलजमाव से लोगो को आने- जाने में परेशानी हुई़ हालांकि,बारिश बंद होने के कुछ ही घंटों में अधिकतर जगहों से पानी निकल गया.

undefined

नगर निगम के कर्मी जमे हुए पानी को निकालने के लिए जद्दोजहद करते रहे. जलजमाव की परेशानी पटना में हर साल दिखती है.बारिश के दौरान विभिन्न वार्डों में नगर निगम की क्यूआरटी मैनहोल का ढक्कन खोलते और कैचपिट को जगाती दिखी. साथ ही निचले इलाकों से सुपर सकर मशीन लगाकर और टयूबवेल की मदद से भी पानी बाहर फेंकने का प्रयास किया जाता रहा. साथ ही ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन को उनकी पूरी क्षमता से चलाया गया और उनमें पानी के इनफ्लो और आउटफ्लो की भी निगरानी की गयी.

undefined

विधानसभा के सामने शहीद स्मारक गोलंबर पर भी सुबह एक से डेढ़ फुट तक पानी जमा था. अशोक राजपथ में निर्माण के कारण सड़क टूटी-फूटी होने और उसमें पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई. कंकड़बाग के भी कई मोहल्लों में जलजमाव दिखा.

undefined

गांधी मैदान के जेपी गोलंबर के सामने इस दौरान एक फुट तक पानी दिखा. आयकर गोलंबर के पास होटल पाटलिपुत्रा के पीछे से हाइकोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर भी डेढ़ फुट तक पानी दिखा.

undefined

मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को भी पटना शहर और आसपास में हल्की या मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है. पटना के गांधी मैदान में पानी भर गया है. जिससे परेड का अभ्यास करने में भी परेशानी बढ़ी है.

undefined

लगातार हो रही बारिश से पिछले चार दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. गंगा किनारे घाट की सीढ़ियों पर पानी पहुंच गया है. गांधी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान के करीब है. दीघा में जनार्दन घाट, पाटी पुल के नीचे तक पानी पहुंच कर रास्ते पर आ गया है.

undefined

खेतान मार्केट व राजेंद्रनगर के रोड नंबर दो व तीन में तो ढाई-तीन फुट तक पानी दिखा, लेकिन शाम छह बजे के बादवहां का पानी भी तेजी से निकलने लगा और देर रात तक वहां पानी का लेवल एक फुट से भी नीचे आ चुका था. रामकृष्णा नगर, जगनपुरा जैसे निचले इलाकों में भी कई जगह दो से तीन फुट तक जलजमाव हुआ. लेकिन बारिश के बादवहां भी बहुत हद तक पानी निकल गया.

undefined

पटना के बाजारों में भी बारिश का पानी घुस गया है. जिससे लोग किसी तरह दुकान तक जाने या राह से गुजरने को मजबूर हैं. कारोबारियों को भी नुकसान सहना पड़ रहा है.

undefined

पटना की सड़कों का नजारा किसी तालाब या झील से कम नहीं था. बुधवार को कई जगहों पर लोगों की बाइक बीच सड़क पर पानी के बीच रूक जा रही थी.

undefined

पटना में बारिश के बीच वाहन चालकों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन