शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोहः पटना में इस मार्ग पर नहीं चलेंगे ऑटो - रिक्शा, देखें रूट चार्ट..

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jan 2024 7:19 AM

विज्ञापन

गांधी मैदान गेट नंबर एक से केवल मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों के वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा. अभ्यर्थियों के सभी वाहन गांधी मैदान के गेट नंबर आठ व दस से गांधी मैदान में प्रवेश कर निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे.

विज्ञापन

राजधानी पटना के गांधी मैदान में 13 जनवरी को शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा. इस दौरान गांधी मैदान व उसके आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. करीब 50 मजिस्ट्रेट और 500 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती गांधी मैदान व आसपास के इलाकों में की गयी है. इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान कोई भी व्यावसायिक वाहन गांधी मैदान की ओर नहीं जायेंगे.

गांधी मैदान किस गेट नंबर से प्रवेश करेगा कौन

ऐसे वाहनों को रोकने व डायवर्ट करने के लिए जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जायेगी. सारे पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को सुबह छह बजे से अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात होने के निर्देश दिये गये हैं. गांधी मैदान गेट नंबर एक से केवल मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों के वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा. अभ्यर्थियों के सभी वाहन गांधी मैदान के गेट नंबर आठ व दस से गांधी मैदान में प्रवेश कर निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे.

गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो, इ-रिक्शा को कर जायेगा डायवर्ट

-ठाकुरबाड़ी मोड़ से गांधी मैदान आने वाले ऑटो व इ-रिक्शा को ठाकुरबाड़ी मोड़ से नाला रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-बेली रोड से गांधी मैदान आने वाले व्यावसायिक वाहनों को गोलघर तिराहे से बुद्धमार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-गांधी मैदान की ओर जाने वाले टेंपो, इ-रिक्शा व अन्य व्यावसायिक वाहनों को आयुक्त कार्यालय के सामने से जेपी गंगापथ की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-पुलिस लाइन तिराहे से गांधी मैदान की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को वहां से ही वापस राजापुर पुल की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-राजापुर पुल से गांधी मैदान आने वाले व्यावसायिक वाहनों को वापस भेज दिया जायेगा.

-भट्टाचार्या चौराहे से गांधी मैदान की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को नाला रोड व पीरमुहानी की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-डाकबंला चौराहे से गांधी मैदान की ओर आने वाले टेंपो, इ-रिक्शा आदि को भट्टाचार्या चौराहे की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-एसपी वर्मा रोड दक्षिण से गांधी मैदान की ओर आने वाले वाहनों को भट्टाचार्या चौराहे की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-मीठापुर न्यू बाइपास मोड़ से करबिगहिया की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा.

-90 फुट रोड से पुरानी बाइपास में आने वाले व्यावसायिक वाहनों को जीरोमाइल की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-धनुकी मोड़ ऊपर से पुरानी बाइपास में व्यावसायिक वाहनों को जीरो माइल की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-पहाड़ी मोड़ से अगमकुआं आरओबी की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को जीरो माइल व न्यू बाइपास की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-अगमकुआं आरओबी ऊपर से पुरानी बाइपास में आने वाले व्यावसायिक वाहनों को पटना साहिब स्टेशन की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-चितकोहरा गोलंबर दक्षिण से हार्डिंग रोड में आने वाले व्यावसायिक वाहनों को गर्दनीबाग व अनिसाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

-अनिसाबाद गोलंबर से चितकोहरा की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों को बेऊर की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.

पड़ोसी जिलों से पटना की ओर नहीं आयेंगे ट्रक

-सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, मसौढ़ी, दनियावां से पटना की ओर ट्रक नहीं आयेंगे.

-सुबह तीन बजे से दोपहर दो बजे तक नालंदा, वैशाली, भोजपुर, सारण, अरवल, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय आदि जिलाें से पटना की ओर ट्रक नहीं आयेंगे.

-दोपहर 2:30 बजे के बाद आनी वाली अभ्यर्थियों की बसों को गांधी मैदान के अंदर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी. इन बसों गांधी मैदान गेट नंबर दस पर अभ्यर्थियों को उतार कर जेपी गंगापथ पर भेज दिया जायेगा.

यहां नहीं लगाना है वाहन

-गांधी मैदान की चारों ओर किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं होगी. साथ ही सड़क पर किसी प्रकार की दुकान नहीं लगनी है.

इमरजेंसी रूट

-पीएमसीएच जाने का रूट:- गांधी मैदान गेट नंबर पांच से चिल्ड्रेन पार्क डीएम आवास से आयुक्त कार्यालय के सामने मोड़ से दाहिने जेपी गंगापथ से पीएमसीएच तक होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन