ePaper

पटना के मेयर का चुनाव क्षेत्र चार विधानसभा के बराबर, राज्य निर्वाचन आयोग ने बनाये हैं 1893 पोलिंग बूथ

Updated at : 23 Dec 2022 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के मेयर का चुनाव क्षेत्र चार विधानसभा के बराबर, राज्य निर्वाचन आयोग ने बनाये हैं 1893 पोलिंग बूथ

बिहार में पटना नगर निगम क्षेत्र से अधिक बूथ सिर्फ कुछ लोकसभा क्षेत्रों में ही स्थापित किया गया है. वोटरों की संख्या के हिसाब से देखा जाये, तो पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र के करीब बराबर वोटर पटना नगर निगम क्षेत्र में हैं.

विज्ञापन

शशिभूषण कुंवर,पटना: पटना नगर निगम के मेयर पद पर सीधे चुनाव से उसकी राजनीतिक हैसियत बढ़ गयी है. एक सांसद को चुनने के लिए 1600 से 2100 तक बूथों की स्थापना की जाती है, जबकि पटना के मेयर के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 1893 बूथों की स्थापना की गयी है.

बिहार में पटना नगर निगम क्षेत्र से अधिक बूथ सिर्फ कुछ लोकसभा क्षेत्रों में ही स्थापित किया गया है. वोटरों की संख्या के हिसाब से देखा जाये, तो पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र के करीब बराबर वोटर पटना नगर निगम क्षेत्र में हैं, जो अपने मेयर का चुनाव करेंगे.

मेयर के चुनाव के लिए बनाये गये हैं 1893 बूथ

पटना नगर निगम क्षेत्र के मेयर के चुनाव के लिए कुल 1893 बूथ स्थापित किये गये हैं. अगर इसकी संख्या पटना नगर निगम क्षेत्र में पड़नेवाले चार विधानसभा क्षेत्रों से की जाये, तो मेयर पद की गरिमा का पता चलेगा.

पटना नगर निगम क्षेत्र के दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार और पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में कुल 1547 बूथ हैं. इनमें दीघा विधानसभा में 438, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 388, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में 377 और पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में 344 बूथ आते हैं. ऐसे में पटना नगर निगम क्षेत्र की तुलना में चारों विधानसभा क्षेत्र के बूथों की संख्या कम पड़ जाती है.

पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र में 2007 बूथ

अगर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र को देखा जाये, तो यहां 2050 और पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र में 2007 बूथ हैं. मतदाताओं के अनुसार से देखा जाये, तो पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 19.25 लाख है, जबकि पटना नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 18.95 लाख है. राज्य में 27 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर हर लोकसभा क्षेत्र में बूथ की संख्या पटना नगर निगम क्षेत्र से कम है.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन